Move to Jagran APP

मानसून की दस्तक से पूर्वांचल में राहत, 40 से 25 पर पहुंचा पारा Gorakhpur News

भीषण गर्मी से परेशान पूर्वांचलवसियों को आखिरकार राहत मिल गई। गोरखपुर में बीते दिन के मुकाबले 15 डिग्री सेल्सियस कम अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 23 Jun 2019 12:35 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jun 2019 09:40 AM (IST)
मानसून की दस्तक से पूर्वांचल में राहत, 40 से 25 पर पहुंचा पारा Gorakhpur News
मानसून की दस्तक से पूर्वांचल में राहत, 40 से 25 पर पहुंचा पारा Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। भीषण गर्मी से परेशान पूर्वांचल वसियों को आखिरकार राहत मिल गई। बारिश ने महज 24 घंटे में अधिकतम तापमान काफी गिरा दिया। गोरखपुर में बीते दिन के मुकाबले 15 डिग्री सेल्सियस कम अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस था, शनिवार को वह गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

loksabha election banner

62 मिलीमीटर हुई बारिश

गोरखपुर-बस्ती मंडल में देवरिया में सर्वाधिक 62 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विशेषज्ञों ने इसे मानसूनी बारिश की शुरुआत बताया है। बारिश रविवार को भी जारी रहने की उम्मीद जताई है। बीते दिन से आसमान में बादलों ने डेरा डाल दिया था। इन बादलों ने धूप को तो प्रभावित किया था लेकिन उमस भरी गर्मी यानी हीट इंडेक्स को काफी बढ़ा दिया था। शुक्रवार का न्यूनतम तापमान पूर्वांचल के लगभग सभी जिलों में 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था। शुक्रवार देर रात से इस पर विराम लगना शुरू हो गया। उसके बाद तो देर रात से जो बारिश शुरू हुई, वह शनिवार को पूरे दिन जारी रही।

जारी रहेगी बारिश

हालांकि गोरखपुर में बारिश की रफ्तार बहुत तेज नहीं रही, बावजूद इसके लगातार बारिश से इसकी मात्रा 24 घंटे के दौरान 45 मिलीमीटर तक पहुंच गई।  बारिश की वजह से आर्द्रता का प्रतिशत भी लगभग सभी जिलों में बढ़कर 90 तक पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक बने हवा के कम दबाव के क्षेत्र की वजह से यह बारिश हुई है। हालांकि यह यह प्री-मानसूनी बारिश है लेकिन इसे बिहार तक पहुंच चुके मानसून से जोड़ा जा सकता है। ऐसे में इस बारिश को पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक कहा जा सकता है। पांडेय ने बताया कि चूंकि कम हवा के दबाव का क्षेत्र अभी भी बना हुआ है, इसलिए बारिश का यह क्रम रविवार को भी जारी रहने की उम्मीद है।

19 वर्षों में जून का सबसे ठंडा दिन

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को जहां न्यूनतम तापमान बीते पांच वर्षों में अधिकतम स्तर पर रहा, वहीं महज 24 घंटों में अधिकतम तापमान का बीते अधिकतम तापमान के न्यूनतम स्तर तक पहुंचने का भी नया रिकार्ड बन गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो बीते 19 वर्षों में जून का सबसे कम अधिकतम तापमान है। बीते 2001 से जून माह के अध्ययन के मुताबिक इससे पहले 2004 के जून में अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो न्यूनतम था। उसके बाद जून का अधिकतम तापमान कभी इससे कम नहीं हुआ। ऐसे में शनिवार को बीते 19 वर्षों में जून का सबसे ठंडा दिन कहा जा सकता है।

24 घंटे के दौरान पूर्वांचल में बारिश का आंकड़ा

स्थान           बारिश (मिमी में)

  • गोरखपुर              45.0
  • देवरिया               62.0
  • महराजगंज           24.0
  • पडऱौना              11.0
  • सलेमपुर             46.0
  • बांसगांव             18.0
  • खलीलाबाद          02.0
  • हरैया               32.8

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.