Move to Jagran APP

क्षेत्रीय अध्‍यक्ष धर्मेंद्र सिंह बोले व्यावसायिक वर्ग के उत्थान के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध

भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को समाज के हर क्षेत्र में पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। भाजपा सरकार हमेशा व्यावसायिक वर्ग के उत्थान के लिए काम करती है।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Published: Wed, 13 Oct 2021 10:10 AM (IST)Updated: Wed, 13 Oct 2021 10:10 AM (IST)
क्षेत्रीय अध्‍यक्ष धर्मेंद्र सिंह बोले व्यावसायिक वर्ग के उत्थान के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध
भारतीय जनता पार्टी के व्‍यवसायिक प्रकोष्‍ठ की बैठक को संबोधित करते क्षेत्रीय अध्‍यक्ष। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को समाज के हर क्षेत्र में पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। भाजपा सरकार हमेशा व्यावसायिक वर्ग के उत्थान के लिए काम करती है। उन्होंने व्यवसायिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से प्रोफेशनल व्यवसायियों को भाजपा से जोडऩे का आह्वान किया।

loksabha election banner

बेनीगंज कार्यालय पर आयोजित हुई बैठक

क्षेत्रीय अध्यक्ष सोमवार को पार्टी के बेनीगंज कार्यालय पर आयोजित व्यवसायिक प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश संयोजक ओपी मिश्रा ने बताया कि भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ प्रदेश में 18 व्यावसायिक सम्मेलन करेगी। यह सम्मेलन मंडल मुख्यालयों पर आयोजित किए जाएंगे।

व्‍यवसायिक प्रकोष्‍ठ चलाएगा सदस्‍यता अभियान

प्रकोष्ठ की ओर से विशेष भाजपा सदस्यता अभियान के माध्यम से 10 हजार लोगों को सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैठक को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीतांशु सिंह आशू ने भी संबोधित किया किया। इस दौरान क्षेत्रीय संयोजक धनुषधारी मणि, बबलू सिंह, ज्ञान मणि, अखिलेश दुबे, अमृत वर्मा, प्रेम वर्मा, मदन जायसवाल सहित सभी जिला संयोजक व सह संयोजक मौजूद रहे।

भाजपाईयों ने मनाई लोक नायक की जयंती

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर सोमवार को पार्टी के बेनीगंज पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि संपूर्ण क्रांति के प्रणेता जयप्रकाश नारायण तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तानाशाही के खिलाफ डटकर लड़े। आपातकाल के दौरान जब लोगों को जेलों में भरा जा रहा था, उस समय जयप्रकाश नारायण लोकतंत्र की रक्षा के लिए लोगों को एकजुट कर रहे थे।

समारोह में मौजूद रहे यह लोग

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप शुक्ला, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीताशु सिंह आशु, महानगर महामंत्री अच्युतानंद शाही, इंद्रमणि उपाध्याय, रणविजय शाही, मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग, चतुर्भुज प्रसाद, विपुल त्रिपाठी, प्रमोद गुप्ता, चंदन आर्य, पंकज जायसवाल आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.