Move to Jagran APP

कोराना काल में फिट रहने के लिए दौड़ेंगे रेलकर्मी, दूसरों को भी करेंगे प्रेरित Gorakhpur News

रेलकर्मी फिट रहने के लिए दौड़ेंगे। वे खुद दौड़ेंगे और दूसरों को भी दौड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Tue, 18 Aug 2020 05:10 PM (IST)Updated: Tue, 18 Aug 2020 05:10 PM (IST)
कोराना काल में फिट रहने के लिए दौड़ेंगे रेलकर्मी, दूसरों को भी करेंगे प्रेरित Gorakhpur News
कोराना काल में फिट रहने के लिए दौड़ेंगे रेलकर्मी, दूसरों को भी करेंगे प्रेरित Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। रेलकर्मी इस कोरोना काल में फिट रहने के लिए दौड़ेंगे। वे खुद दौड़ेंगे और दूसरों को भी दौड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे सहित भारतीय रेलवे के समस्त जोन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के फिट इंडिया फ्रीडम रन अभियान से जुड़ गए हैं। यह अभियान दो अक्टूबर तक लगातार चलेगा।

loksabha election banner

युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय के फिट इंडिया फ्रीडम रन अभियान से जुड़ा रेलवे

अभियान में अधिकारी, कर्मचारी और खिलाड़ी कोई भी शामिल हो सकते हैं। उन्हें सिर्फ फिट इंडिया फ्रीडम रन अभियान में पंजीकरण कराना होगा। रेलकर्मी व्यक्तिगत, समूह में या टीम बनाकर सुबह और शाम कभी भी दौड़ सकते हैं। खुद फिट तो रहेंगे ही अन्य रेलकर्मियों को भी फिट रहने के लिए जागरूक करेंगे। जानकारों का कहना है कि अगर सभी रेलकर्मी दौड़ने लगे तो बढ़ते संक्रमण पर बहुत हद तक अंकुश लग जाएगा। अभियान की समाप्ति पर फिट इंडिया फ्रीडम रन की तरफ से प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

दो अक्टूबर तक चलेगा अभियान, जुड़ रहे कर्मचारी, अधिकारी और खिलाड़ी

दरअसल, इस संकट की घड़ी में फिट रहकर ही कोरोना जैसे अदृश्य शत्रु से लंबी लड़ाई संभव है। चिकित्सक भी फिट रहने का ही मंत्र दे रहे हैं। ऐसे में रेलवे बोर्ड ने भी खेल मंत्रालय के फिट इंडिया फ्रीडम रन अभियान को भारतीय रेलवे स्तर पर शुरू किया है। फिलहाल, पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ ने मुख्यालय और मंडल स्तर पर इस अभियान को सफल बनाने का प्रयास शुरू कर दिया है।

यह अभियान अच्छे स्वास्थ्य की आवश्यकता को देखते हुए शुरू किया गया है। अभियान से जुड़ने के लिए किसी समूह दौड़ में शामिल होने की जरूरत नहीं है। अकेले भी दौड़ या तेज गति से चल सकते हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।  - पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, एनई रेलवे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.