पूर्वांचल के लिकर किंग बद्री प्रसाद जायसवाल का निधन, वाराणसी में हुआ अंतिम संस्कार
पूर्वांचल के बड़े शराब कारोबारी रहे बद्री प्रसाद जायसवाल का 90 वर्ष की उम्र में गोरखपुर में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार को वाराणसी में होगा। बद्री प्रसाद के निधन से गोरखपुर में शोक की लहर दौड़ गई।
गोरखपुर, जागरण संवाददाता। प्रदेश सरकार में मंत्री रहे जितेंद्र जायसवाल के पिता और पूर्वांचल के बड़े शराब कारोबारी रहे बद्री प्रसाद जायसवाल का सावित्री हास्पिटल में निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। देर शाम स्वजन हजारीपुर स्थित आवास से पार्थिव शरीर लेकर वाराणसी रवाना हो गए। रविवार को वाराणसी में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
मेयर ने शोक जताया
महापौर सीताराम जायसवाल ने बद्री प्रसाद जायसवाल के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने बताया कि वाराणसी के मूल निवासी बद्री प्रसाद जायसवाल तकरीबन 65 साल पहले गोरखपुर आए थे। उन्होंने यहीं व्यापार शुरू किया और फिर यहीं के होकर रह गए। वह जायसवाल समाज और लायंस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके थे। उन्होंने सावित्री हास्पिटल की स्थापना की और कई स्कूलों, कालेजों के निर्माण में सहायता दी। उनके एक बेटे विजय जायसवाल का काफी पहले निधन हो गया था।
प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं बद्री के बेटे जितेन्द्र जायसवाल
एक बेटे डा. बृजेश जायसवाल सावित्री हास्पिटल के डायरेक्टर हैं तो दूसरे जितेंद्र जायसवाल प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं। कहा कि व्यावसायिक कुशलता से बद्री प्रसाद जायसवाल ने पूरे देश में पहचान बनायी। युवा जायसवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष व व्यापारी नेता दीपक जायसवाल आत्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व मीडिया प्रभारी अनिल सोनकर आदि ने शोक जताया है। केआइपीएम काजेज के चारु चंद्रपुरी स्थित सिटी कार्यालय में शनिवार देर शाम शोक सभा में बद्री प्रसाद को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य महेंद्र मोहन गुड्डू तिवारी, विनोद पांडेय, गुड्डू ङ्क्षसह, विनोद राय, डा. विजाहत करीम, सुनीता सिंह, रजत राव, राम आशीष निषाद, डा. श्वेता आदि मौजूद रहीं।
भाजपा के जिला मंत्री के निधन पर शोक : भाजपा के जिला मंत्री व पूर्व जिला पंचायत सदस्य समरजीत पासवान का हृदयगति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया। उनकी निधन की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। चौरी चौरा क्षेत्र के राजधानी गांव के रहने वाले समरजीत के निधन पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, सांसद रवि किशन व कमलेश पासवान, राज्यसभा सदस्य शिव प्रताप शुक्ल, जयप्रकाश निषाद व संगीता यादव, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, विधायक सरवन निषाद, महेंद्र पाल सिंह, राजेश त्रिपाठी, डा. विमलेश पासवान, प्रदीप शुक्ल, फतेह बहादुर सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया है।