Lok sabha Elections 2019: जब मिले रवि किशन और निरहुआ तो भीड़ ने कुछ इस तरह किया स्वागत
गोरखपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी फिल्म स्टार रवि किशन और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को देखने के लिए सड़क पर चारो तरफ अचानक जाम लग गया।
गोरखपुर, जेएनएन। बुधवार को दो फिल्म स्टार गोरखपुर शहर में थे। दोनों भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं और स्टार प्रचारक भी हैं। गोरखपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी फिल्म स्टार रवि किशन और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को देखने के लिए सड़क पर चारो तरफ अचानक जाम लग गया। बड़ी मशक्कत के बाद जाम समाप्त हुई। हर कोई दोनो फिल्म स्टार को अपने मोबाइल में कैद करना चाह रहा था। सेल्फी के लिए लोग टूट पड़े। दोनो फिल्म स्टार ने लोगों को सेल्फी दिया फिर वोट मांगा।
वाकया था पादरी बाजार के मोहनापुर स्थित एक विद्यालय में नुक्कड़ सभा का। रवि किशन ने पूरा भाषण ही भोजपुरी में दिया। उन्होंने कहा कि गोरखपुर की भूमि बाबा गोरखनाथ जी महाराज के तपो भूमि है, जेकरे विकास के बीड़ा महंत अवेद्यनाथ जी महाराज उठवले फिर बाद में उनही के उत्तराधिकारी पूच्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज। ये भूमिया पर उ विकास शुरू कईले बाड़े जेकर सब सपना देखत रहल। ऊ आज यथार्थ रूप में दिखाई देत बा। देश के विकास पुरुष नरेन्द्र मोदी जी के सहयोग से पूच्य महाराज जी गोरखपुर में एम्स, फर्टिलाइजर, चीनी मिल, घर घर रसोई गैस, फ्री बिजली कनेक्शन, घर-घर शौचालय इतने नाही जेकरे पक्का आवास नाही रहल उनके पक्का घरवो तक देहले।
अउरी अबकी सरकार बनले पर गोरखपुर टोकियों और न्यूयार्क जइसन नजर आई। मोदी जी अउर योगी जी इनमें से इक्कों कमवा जात-पात देखी के नाही कईलें, सगरी योजना के लाभ सगरी जतिया लेत बा। एहि लिहे अबकी बारी न जात पर न पात पर वोट दिलाई मोदी अउरी योगी जी के नाम पर । रवि किशन ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार बार्डर पर सेना खुली छूट पाई है जो आतंकियों के नाक में दम कर दी है, विश्व पटल पर मोदी जी के नेतृत्व में हिन्दुस्तान का परचम लहरा रहा है। विरोधी नतमस्तक हो रहे हैं। इसीलिए देश की पुकार एक बार फिर मोदी सरकार।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप