महिलाएं बोलीं- मैडम, पति ने तीन शादियां कर ली हैं...
राज्य महिला आयोग में सुनवाई में गोरखपुर के अलावा देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज और संतकबीर की भी पीड़ित महिलाएं पहुंची।
By Edited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 08:10 AM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 08:10 AM (IST)
गोरखपुर, जेएनएन। मैडम, पति ने तीन शादियां कर ली हैं। वह ओमान में रहता है। मेरे पास एक बेटी और एक बेटा है। पति कहता है कि साथ नहीं रखूंगा, चाहे जो कुछ कर लो। मैडम न्याय दिलाइए। अन्यथा मेरी और मेरे बच्चों की जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। रामजानकीनगर की रहने वाली पुष्पा सिंह यह कहते हुए बिलख पड़ीं। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने महिला को ढांढस बंधाते हुए न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
पीडब्ल्यूडी के डाक बंगले में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित था। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी जनसुनवाई कर रहीं थीं। पुष्पा सिंह का नाम जैसे ही पुकारा गया, वह रोते हुए पहुंची। उन्होंने अपनी शादी से लेकर अब तक की कहानी बताते हुए कहा कि अब जिंदगी पहाड़ सी लगने लगी है। कहीं पर कोई सुनवाई नहीं हुई तब जाकर यहां आई। अंजू चौधरी ने पुष्पा की बात बड़ी गंभीरता पूर्वक सुनी।
उसके बाद कहा कि हर कीमत पर न्याय मिलेगा। जन सुनवाई में गोरखपुर के अलावा देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, संतकबीर नगर के 38 मामले आए। झंगहा थाना क्षेत्र की योगमणि ने मारपीट के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने आरोप लगाया तो गोरखनाथ के लच्छीपुर की पुष्पा ने बहू पर बेटे को गायब करने और उलटे घरेलू ¨हसा का मामला दर्ज कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आप चाहें तो जांच करा सकती हैं। सही और गलत की जानकारी हो जाएगी। जनसुनवाई में दहेज उत्पीड़न, मारपीट, ससुराल से निकालने, महिलाओं पर अत्याचार, अनाचार जैसे तमाम मामले आए।
अंजू चौधरी ने कहा कि आयोग के सामने आए मामलों में कार्रवाई के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि बेटियों और महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को दंडित किया जाएगा। महिला आयोग की उपाध्यक्ष के मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मित्र ने जनसुनवाई कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान एसपी क्राइम अशोक कुमार वर्मा, महिला अस्पताल के डॉ. डीके सोनकर, आशा ज्योति केंद्र की पूजा पांडेय, सुमन शुक्ला, महिला थानाध्यक्ष डॉ. शालिनी सिंह आदि मौजूद रहीं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें