Move to Jagran APP

महिलाओं के हाथ में होगी इन बसों की कमान, परिचालक भी होगी महिला

उत्‍तर प्रदेश परिवहन निगम महिलाओं के लिए पिंक बसें चलाने जा रहा है। बस की परिचालक महिला होगी, बस की स्‍टेयरिंग भी महिलाओं के हाथ में देेने की तैयारी है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 02:58 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 02:58 PM (IST)
महिलाओं के हाथ में होगी इन बसों की कमान, परिचालक भी होगी महिला
महिलाओं के हाथ में होगी इन बसों की कमान, परिचालक भी होगी महिला

गोरखपुर, (जेएनएन)। : परिवहन निगम ने महिलाओं के लिए प्रदेश में 50 वातानुकूलित पिंक बसें चलाने की योजना तैयार की है। जनवरी तक यह बसें निगम के बेड़े में शामिल हो जाएंगी। यह जानकारी परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (प्राविधिक) व नोडल अधिकारी जयदीप वर्मा ने दी। वह स्वच्‍छता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने गोरखपुर आए थे। बस डिपो परिसर में सफाई अभियान चलाने के बाद उन्होंने राप्तीनगर डिपो कार्यशाला का निरीक्षण भी किया। देर शाम गोरखपुर परिक्षेत्र के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इस दौरान स्व'छता और यात्री सुविधाओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने यात्री सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की। पिंक बसों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि यह सिर्फ महिलाओं के लिए होंगी। जिसमें महिला परिचालक के साथ उपलब्धता के आधार पर महिला चालकों की भी सेवाएं ली जाएंगी। महिलाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए सभी पिंक बसों में सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन लगाए जाएंगे।

loksabha election banner

मुख्य प्रधान प्रबंधक ने बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से जनवरी 2019 तक परिवहन निगम के बस बेड़े में 50 पिंक बसों के अलावा 650 साधारण बसें, 250 सीएनजी और 350 जनरथ बसें शामिल हो जाएंगी। दिसंबर 2018 तक बस बेड़े की 22 सौ बसों की मरम्मत एवं पेंट आदि का कार्य भी पूरा हो जाएगा। उन्होंने डीजल औसत में सुधार लाने, बस मरम्मत एवं सफाई, लोड फैक्टर बढ़ाने, समयबद्ध संचालन, चालकों और परिचालकों द्वारा यात्रियों से मृदुल व्यवहार करने, दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा यात्री सुविधाओं में वृद्धि करने पर जोर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.