Move to Jagran APP

यह अटल महाधिवेशन है, भाजयुमो के लिए त्योहार से कम नहीं

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। हर जिले से 40 कार्यकर्ताओं को ले जाने का निर्णय हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Oct 2018 02:21 PM (IST)Updated: Fri, 19 Oct 2018 02:21 PM (IST)
यह अटल महाधिवेशन है, भाजयुमो के लिए त्योहार से कम नहीं
यह अटल महाधिवेशन है, भाजयुमो के लिए त्योहार से कम नहीं

गोरखपुर (जेएनएन)। शहर के सर्किट हाउस में भारतीय जनता युवा मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र की एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा की। बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि राष्ट्रीय अधिवेशन पार्टी के सबसे बड़े कार्यक्रमों में से एक होता है। इस अधिवेशन में एक ही स्थान से लघु भारत का दर्शन करने का सौभाग्य युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा। युवा मोर्चा के प्रभारी भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिन्हा ने कहा कि युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का हाथ-पैर होता है। अगर भारतीय जनता पार्टी योजना बनाती है तो योजना को जनता तक पहुंचाने का कार्य मोर्चा के नौजवान ही करते हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय बड़े ने कहा कि युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय बड़े ने कहा कि अटल युवा महा अधिवेशन भारतीय जनता युवा मोर्चा के लिए एक त्यौहार है। बैठक में तय हुआ कि गोरखपुर क्षेत्र के सभी 11 जिलों कम से कम 40 कार्यकर्ता महाधिवेशन में भाग लेंगे। अधिवेशन 26 से 28 अक्टूबर को हैदराबाद में आयोजित है। बैठक में महामंत्री कन्हैया पासवान, आशुतोष सिंह, महानगर अध्यक्ष पवन यादव, जिलाध्यक्ष सत्यम साहनी, मुकेश सिंह, मनोज त्रिपाठी, रितेश सिंह, अखिल देव त्रिपाठी, विद्यामणि, अंबिकेश धर द्विवेदी, अमित राम त्रिपाठी, ओंकारेश्वर राय, आलोक रंजन, उत्सव राय, यज्ञ दत्त राम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

किसानों के चेहरे की खुशी लौटा रहीं योजनाएं

भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्य समिति की बैठक गुरुवार को पार्टी के बेनीगंज कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने सबल सिंह ने कहा कि मोदी और योगी सरकार द्वारा किसानों की बेहतरी के लिये संचालित कल्याणकारी योजनाओं से किसानों के जीवन में खुशहाली आ रही है। आर डी सिंह ने कहा कि आगामी नवम्बर माह में क्षेत्र स्तर पर किसानों का बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। संचालक धीरज त्रिपाठी ने बताया कि मोर्चा द्वारा अब तक 1800 सदस्य बनाए जा चुके हैं। बैठक में शिवचरन प्रसाद, रणजीत शाही, अनिल भट्ट, कृष्ण मेनन यादव, संतोष शुक्ल, अश्वनी राय, भूपेन्द्र सिंह, हेमन्त शुक्ल, धर्मेन्द्र पासवान आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.