Move to Jagran APP

गोरखपुर में बोले प्रसपा अध्‍यक्ष शिवपाल, सरकार से हर वर्ग परेशान - यूपी में सत्‍ता परिवर्तन जरूरी

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने 12 नवंबर को प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा का उद्देश है कि प्रदेश के अंदर सत्ता परिवर्तन का होना जरूरी हो गया है।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Published: Fri, 12 Nov 2021 03:01 PM (IST)Updated: Fri, 12 Nov 2021 03:01 PM (IST)
गोरखपुर में बोले प्रसपा अध्‍यक्ष शिवपाल, सरकार से हर वर्ग परेशान - यूपी में सत्‍ता परिवर्तन जरूरी
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष शिवपाल सिंह यादव। फाइल फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने 12 नवंबर को सर्किट हाउस के गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा का उद्देश है कि प्रदेश के अंदर सत्ता परिवर्तन का होना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रह रहे सभी वर्ग के लोग भाजपा सरकार से परेशान हैं और जनता से भाजपा सरकार झूठ पर झूठ बोलती जा रही है। भाजपा सरकार किसी का विश्वास हासिल नहीं कर पा रही है। बल्कि भाजपा लोगों के विश्वास को खोती जा रही है। भाजपा लोगों से किये गये वायदे पर खरी नहीं उतर रही है।

loksabha election banner

उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने वाला है कृषि कानून

शिवपाल ने कहा कि देश और प्रदेश का मजदूर, मजलूम, बेरोजगार नौजवान एवं किसान संकट की स्थिति से गुजर रहा है। देश के अंदर किसान विरोधी और कृषि काला कानून बिल को पास कर भाजपा सरकार निजी तौर पर उद्योगपतियों और पूंजीपतियों को लाभान्वित करना चाह रही है। जनता का शोषण हो रहा है उसी तरह से किसानों की जमीन को भी उद्योग पतियों को सौंपा जा रहा है। किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। किसानों के हाथ से जमीन छीनी जा रही है। जिससे देश का किसान मजदूर हो जाएगा। किसानों की मौत हो रही है लेकिन सरकार को उनके मौत की परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई नेता किसानों के समर्थन में नहीं गया। हम तो किसान हैं और दल से भी जुड़े हैं। किसान नेता अगर हमें आवाज देंगे तो हम पूरे दलबल के साथ उनका समर्थन करते हुए उनके जायज मांगों के साथ खड़े रहेंगे।

प्रदेश में चरम पर है अपराध

प्रसपा अध्‍यक्ष ने कहा कि देश और प्रदेश के अंदर हत्याएं हो रही हैं। लूट - खसोट जारी है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। गंगा की कसम, भगवान राम की कसम, संविधान और धर्म की कसम खाकर भाजपा देश की जनता को बेवकूफ बनाकर सत्ता पर काबिज हुई है। देश व प्रदेश की जनता सत्ता परिवर्तन का पूरा मन बना चुकी है। भाजपा वालों ने चुनाव से पहले जनता के बीच जाकर वादा किया था कि भ्रष्टाचार 100 दिन में खत्म कर देंगे। भ्रष्टाचार तो खत्म नहीं हुआ लेकिन भ्रष्टाचार और भी बढ़ गया।

दूसरे जिलों में बिजली आपूर्ति की हालत दयनीय

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर जिला होने के कारण गोरखपुर में बिजली 24 घंटे रहती है। लेकिन प्रदेश के अन्य जिलों में बिजली नहीं मिल रही है। पेट्रोल, डीजल, घरेलू सरसों का तेल सहित उपयोग किये जाने वाली वस्तुओं में आसमान के बराबर महंगाई भाजपा सरकार में बढ़ी है। यादव ने कहा कि हमारी सरकार प्रवेश में बनेगी बिजली यूनिट फ्री कर देंगे हर व्यक्ति के परिवार के एक एक बेटी और बेटे को सरकारी नौकरी देंगे पढ़े-लिखे लोगों को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से 5 लाख रुपये देकर स्वावलंबी बनाएंगे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि समाजवादी पार्टी में विलय तभी हम करेंगे जब मेरा और पार्टी के कार्यकर्ताओं का स्वाभिमान व सम्मान कायम रहेगा। यादव ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का समाजवादी पार्टी में तभी विलय होगा। जब हमारे शर्तों को स्वीकार किया जायेगा।

यह रहे मौजूद

प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य रूप से प्रदेशाध्यक्ष सुंदर लाल लोधी, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव वीरपाल सिंह यादव, पूर्व मंत्री जय प्रकाश यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक मिश्रा, मण्डल प्रभारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष श्याम नारायण यादव, महानगर अध्यक्ष हाजी तहव्वर हुसैन, जिला प्रमुख महासचिव बृजनाथ मौर्य, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष निजामुद्दीन पप्पू, महानगर उपाध्यक्ष अख्तर अली, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव सोनू यादव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र श्रीवास्तव, लोहिया वाहिनी के प्रदेश महासचिव विजय प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.