Move to Jagran APP

LokSabha Elections 2019 : रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, इन सीटों पर कल होगा मतदान

बस्‍ती सिद्धार्थनगर और संतकबीर नगर लोकसभा सीट पर कल होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sat, 11 May 2019 11:00 AM (IST)Updated: Sat, 11 May 2019 12:30 PM (IST)
LokSabha Elections 2019 : रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, इन सीटों पर कल होगा मतदान
LokSabha Elections 2019 : रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, इन सीटों पर कल होगा मतदान

गोरखपुर, जेएनएन। बस्‍ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीर नगर लोकसभा सीट पर कल होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। संतकबीरनगर लोकसभा क्षेत्र की खजनी विधानसभा सीट पर मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां गोरखपुर विश्‍वविद्यालय से रवाना हुईं। इस विधानसभा क्षेत्र में 436 बूथों पर मतदान के बाद ईवीएम को गोरखपुर विश्वविद्यालय में बनने वाले स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। इसके पहले शुक्रवार शाम इस क्षेत्र में प्रचार का शोर भी थम गया। पूरे विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षा बल तैनात करने के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

loksabha election banner

गोरखपुर के जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पाण्डियन ने खजनी विधानसभा क्षेत्र में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियों को शाम छह बजे तक अपने-अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर रिपोर्ट करना होगा। मतदान के बाद ईवीएम को विश्वविद्यालय में बने स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। 23 मई को मतगणना के बाद इसके नतीजे संतकबीरनगर जिला प्रशासन को सौंप दिए जाएंगे। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को मतदान केंद्रों का भ्रमण कर वहां तैयारियों को अंतिम रूप से चेक करने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, मतदान से दो दिन पूर्व ही शुक्रवार शाम पांच बजे से खजनी एवं उसकी सीमा से आठ किमी की दायरे में शराब की सभी दुकानों को 12 मई की शाम पांच बजे तक के लिए बंद करा दिया गया है।

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शुक्रवार की शाम छह बजे तक सभी प्रत्याशियों की रैली, रोड शो जनसभा, नुक्कड़ सभा पर रोक के चलते प्रचार का शोर थम गया। प्रत्याशी अब पैदल घर-घर जाकर ही प्रचार कर सकेंगे।
मतदान कर्मियों के लिए बूथ पर ही बनेगा भोजन
लोकसभा चुनाव में मतदान करवाने के लिए जाने वाली पोलिंग पार्टियों को अबकी बार खाना के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। व्यवस्था के तहत पोलिंग बूथ पर मौजूद स्कूल के रसोइयों से वह मनचाहा भोजन बनवा सकेंगे। भोजन के लिए आवश्यक सामग्री का इंतजाम पोङ्क्षलग कर्मचारियों को ही करना होगा। रसोइया बूथ पर चुनाव कर्मचारियों के लिए भोजन बनाएंगी। सहजनवां तहसील में लोकसभा चुनाव कराने के लिए प्रशासन ने 421 बूथ बनाएं है। बूथ प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों और पंचायत भवनों में बनाए गए हैं। मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां सभी जगह रात में ही पहुंच जाएंगी।

अगले दिन सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद देर रात तक पोलिंग पार्टियां वापस लौट सकेंगी। ऐसे में पार्टी में शामिल कर्मचारियों को भोजन की फिक्र रहती थी। कई कर्मचारी घर से व्यवस्था करके ले जाते थे तो कुछ को खाली पेट ही रहना पड़ता था, लेकिन इस बार मतदानकर्मियों को भोजन की चिंता नहीं होगी। परिषदीय विद्यालयों में नियुक्त रसोईया कर्मियों के लिए भोजन तैयार करेंगी। तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा ने कहा कि मतदान कर्मियों पर 150 रुपये भोजन में खर्च दिया जा रहा है। मनपसंद भोजन के लिए तेल, आटा, चावल, दाल, सब्जी, दूध आदि सामग्री खरीदकर देंगे और रसोइयां खाना बनाएंगी।
संतकबीरनगर : 1,420 बूथों के लिए रवाना हो रही हैं 5,680 पोलिंग पार्टियां
संतकबीरनगर संसदीय क्षेत्र के पांच में से मेंहदावल, खलीलाबाद व धनघटा आदि तीन विधानसभा क्षेत्रों के 1420 बूथों के लिए 5,680 पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही है।

हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय-खलीलाबाद से जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट इन्हें रवाना कर रहे हैं। चूंकि जनपद के तीन विधानसभा क्षेत्रों के 1420 में से 113 बूथों से 12 मई को सुबह सात बजे से शाम के छह बजे तक मतदान का सीधा प्रसारण(लाइव वेबकास्टिंग) किया जाना है। इसलिए पोलिंग पार्टियों के साथ 113 बूथों के लिए सहज सेवा केंद्र प्रभारी(वीएलई) भी रवाना हो रहे हैं। ईवीएम-वीवीपैट, स्टेशनरी सामग्री वाली किट के वितरण के लिए विधानसभावार अलग-अलग टेबल लगे हैं।
सिद्धार्थनगर : 16.85 लाख मतदाता 2248 बूथों पर डालेंगे वोट
रविवार को होने वाले लोकसभा मतदान के लिए शनिवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होना शुरू हो गईं। जनपद के 16.85 लाख मतदाताओं के लिए कुल 1600 मतदान केंद्रों पर 2248 बूथ बनाएं गए हैं। जिला मुख्यालय से वाहनों में बारी-बारी से इवीएम मशीन व जरूरी कागजों को कैंप में पीठासीन अधिकारियों को वितरण शुरू किया गया। 160 केंद्रों से मतदान की लाइव वेब कास्टिंग की जाएगी। सुबह से कर्मचारियों का आना शुरू हो गया। निर्धारित काउंटर पर पहुंचकर कर्मचारियों ने हाजिरी लगाकर मौजूद होने की जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों को दी। इसके पश्चात इनकी रवानगी शुरू हुई। सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों का भी बूथों पर पहुंचना शुरू हो गया है।

जिला मुख्यालय से वाहनों में बारी-बारी से इवीएम मशीन व जरूरी कागजों को कैंप में पीठासीन अधिकारियों को वितरण शुरू किया गया। 160 केंद्रों से मतदान की लाइव वेब कास्टिंग की जाएगी। सुबह से कर्मचारियों का आना शुरू हो गया। निर्धारित काउंटर पर पहुंचकर कर्मचारियों ने हाजिरी लगाकर मौजूद होने की जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों को दी। इसके पश्चात इनकी रवानगी शुरू हुई। सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों का भी बूथों पर पहुंचना शुरू हो गया है।
बस्ती : 18 लाख मतदाता 11 प्रत्‍याशियों के भाग्‍य का करेंगे  फैसला
बस्ती लोकसभा सीट के लिए रविवार को होने वाले मतदान के लिए मंडी परिषद से सुबह ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी का कार्य शुरू हो गया है। शनिवार शाम तक 1462 मतदान केंद्रों के लिए 2316 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाना है।

मंडी परिसर में बस्ती सदर, हर्रैया, कप्तानगंज, रुधौली और महादेवा विधानसभा क्षेत्रों के लिए 89 काउंटर बनाए गए हैं। जहां से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है। चुनाव कराने के लिए 10195  कार्मिक तैनात किए गए हैं। इस बार 18 लाख 43 हजार 417 मतदाता 11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान कराने के लिए लगाए गए वाहनों के चलते हाईवे पूरी तरह जाम हो गया है। हाईवे पर वाहनों का लंबा जाम लगा है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.