BJP में संगठनात्मक बदलाव से बदलेंगे राजनीतिक समीकरण, लंबे समय बाद गोरखपुर से बाहर गया क्षेत्रीय अध्यक्ष का पद

सात साल के अंतराल के बाद भाजपा में क्षेत्रीय अध्यक्ष का पद गोरखपुर से बाहर गया है। वहीं डॉ. धर्मेंद्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष बने और सुभाष यदुवंश व त्रयंबक को दोबारा जगह मिली है। क्षेत्रीय अध्यक्ष के बदल जाने से गोरखपुर के वर्चस्व पर विराम लग गया है।