Move to Jagran APP

पुलिस ने जमा कराया 54.99 लाख शमन शुल्क

पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने मंगलवार को पुलिस लाइन परिसर में यातायात माह का समापन किया। एक माह तक चले इस अभियान में पुलिस ने 5224 वाहनों का चालान किया। कुल 54 लाख 99 हजार 200 रुपये शमन शुल्क के रूप में वसूल किया। डुमरियागंज थाना ने सर्वाधिक 577 वाहनों का चालान कर 5.41 लाख रुपये शमन शुल्क वसूल कर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Nov 2021 07:32 PM (IST)Updated: Tue, 30 Nov 2021 07:32 PM (IST)
पुलिस ने जमा कराया 54.99 लाख शमन शुल्क
पुलिस ने जमा कराया 54.99 लाख शमन शुल्क

सिद्धार्थनगर : पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने मंगलवार को पुलिस लाइन परिसर में यातायात माह का समापन किया। एक माह तक चले इस अभियान में पुलिस ने 5224 वाहनों का चालान किया। कुल 54 लाख 99 हजार 200 रुपये शमन शुल्क के रूप में वसूल किया। डुमरियागंज थाना ने सर्वाधिक 577 वाहनों का चालान कर 5.41 लाख रुपये शमन शुल्क वसूल कर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्रवाई करने में दूसरे स्थान पर त्रिलोकपुर व तीसरे पर चिल्हिया थाना रहा।

loksabha election banner

एसपी ने कहा यातायात नियमों का पालन कर दुर्घटना से बचा जा सकता है। गलत दिशा में वाहन नहीं चलाएं। वाहन की गति निर्धारित सीमा के भीतर रखें। चार पहिया वाहन चालक व अगली सीट पर बैठे लोग सीट बेल्ट को अवश्य लगाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करें। दो पहिया वाहन पर तीन सवारी नहीं बैठे। शराब व नशीले पदार्थ का सेवन करके वाहन नहीं चलाना चाहिए। वाहन चलाते समय मास्क का प्रयोग भी करें। यातायात माह में बिना हेलमेट के वाहन चलाने में 3996 दो पहिया वाहन, तीन सवारी पर 195 वाहन, बिना सीट-बेल्ट लगाए मिलने पर 173 चार पहिया वाहन, 44 वाहन का बीमा नहीं होने, बिना ड्राइविग लाइसेंस के वाहन चलाने पर 750 वाहन और अन्य अपराधों में 66 वाहनों का चालान किया गया है। सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव, शोहरतगढ़ राणा महेंद्र प्रताप सिंह, एआरटीओ आशुतोष शुक्ला, एसओ चिल्हिया यशवंत सिंह, प्रभारी मीडिया सेल डीके श्रीवास्तव, टीएसआइ अमरेश यादव, पीआरओ दीपक कुमार, मुख्य आरक्षी अनूप सिंह, सिंहेश्वरी इंटर कालेज के प्रवक्ता बृजेश मणि त्रिपाठी, जीजीआइसी की डा. दुर्गेशनंदनी, नेहा, मोहनी आदि मौजूद रहे।

..

विजेता छात्रों को किया सम्मानित

पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने यातायात माह में हुए विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता छात्राओं को सम्मानित किया। कला प्रतियोगिता में आदित्य प्रताप ने प्रथम, नेहा वर्मा को द्वितीय व मोहनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में सूरज गुप्ता ने प्रथम, रीमा यादव ने द्वितीय व अखिलेश कुमार आर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन्हें प्रशस्ति पत्र दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.