विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gorakhpur News: बहू के साथ ससुरालियों ने की हैवानियत, पिटाई से हुआ गर्भपात; केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
Published: Fri, 01 Sep 2023 06:32 PM (GMT+05:30)

बहू ने पुलिस को बताया कि उसका पति रोजगार के सिलसिले में गुजरात गया तो उसे मायके में छोड़ दिया। ...और पढ़ें

ससुरालियों ने बहू को पिटाई के बाद बनाया बंधक। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
ससुरालियों ने बहू को पिटाई के बाद बनाया बंधक। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गोरखपुर जिले के गुलरिहा के करमहां बुजुर्ग के टोला करमैनी की रहने वाली सैमुन निशा को उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इससे उसका गर्भपात हो गया। चिकित्सक के यहां उपचार कराने के बाद वह स्वस्थ हुई। इसके बाद ससुराल वालों ने उसे घर में बंधक बनाकर रखा। गुजरात रह रहे पति आए तो उसे बाहर निकाले। इसके बाद उसने भटहट चौकी पर पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने सास आसमा, ससुर मुमताज अली, मौसी साजमा समेत देवर पर मुकदमा किया है।

यह है मामला

सैमुन ने बताया कि पति सरताज आलम गुजरात में रहकर काम करते हैं। गर्भवती होने पर तीन माह पहले उसे मायके छोड़कर गुजरात चले गए। तीन अगस्त को ससुराल वालों ने पति को सूचना दी कि उसके कमरे का ताला टूटा है। इसके बाद पति के फोन करने पर वह सुबह नौ बजे ससुराल पहुंची तो सास, ससुर, मौसी समेत देवर ने घेर लिया। इसके बाद कमरे में बंद कर लात और मुक्के से पीटने लगे। गर्भवती होने का हवाला दिया, इसके बाद भी आरोपितों ने पीटा। रक्तस्राव होने पर आरोपित फरार हो गए। किसी तरह से वह डाक्टर के यहां पहुंची, जहां उपचार हुआ। स्वस्थ होने की जानकारी पाकर ससुराल वाले उसे घर ले गए और घर में बंधक बना लिए। सूचना पर पति गुजरात से घर पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला। चौकी प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर अगवा करने के बाद युवती से दुष्कर्म करने के आरोपित युवक को रामगढ़ताल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गाजीपुर जिले के रहने वाले आरोपित को दोपहर बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि बेलीपार क्षेत्र की युवती मां के साथ रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में किराए पर कमरा लेकर रहती है। 22 अगस्त की शाम को घर से सामान लेने निकली युवती वापस नहीं लौटी। खोजबीन करने पर पता चला कि गाजीपुर, खानपुर के नेवादा का रहने वाला अमन सिंह शादी करने का झांसा देकर साथ ले गया है। अपहरण का मुकदमा दर्ज कर सर्विलांस की मदद से पुलिस ने तलाश शुरू की तो युवती को छोड़कर अमन फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि शादी का झांसा देकर अपहरण करने वाले अमन ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।

किशोरी का अपहरण करने के आरोपित को भेजा

किशोरी का अपहरण करने के आरोपित को गोरखनाथ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोपहर बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि कुशीनगर, हाटा के सकरौली गांव का रहने वाला राजन जायसवाल मुकदमा दर्ज होने के बाद किशोरी को छोड़कर फरार हो गया था।