Move to Jagran APP

सेवा व समर्पण दिवस के रूप में मना प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

भाजपा कार्यालय पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में आयोजित किसान जवान सम्मान दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री राधारमण शुक्ल ने किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Sep 2021 01:21 AM (IST)Updated: Sat, 18 Sep 2021 01:21 AM (IST)
सेवा व समर्पण दिवस के रूप में मना प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन
सेवा व समर्पण दिवस के रूप में मना प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

महराजगंज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन महराजगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों सेवा और समर्पण दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा ने कुल 71 किसानों और जवानों को अंग वस्त्र भेंटकर प्रधानमंत्री के लंबी उम्र की कामना की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री का जन्मदिवस मनाया।

loksabha election banner

भाजपा कार्यालय पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में आयोजित किसान जवान सम्मान दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री राधारमण शुक्ल ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री संजय सिंह सैथवार की उपस्थिति में सभी किसानों को सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री मनोज राय, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री कुरसेद अंसारी, भीम प्रसाद, मासूम रजा, मित्रा भारती, दयाशंकर सिंह, मनोज राणा, कपिल देव चौहान, अम्बिका सिंह, नरेंद्र पटेल, ओम प्रकाश पांडेय, हृदय कुमार उपाध्याय, राघवेंद्र सिंह उर्फ नन्हे सिंह, सुरेश साहनी, अभिषेक सिंह, नारद सिंह, राम नारायण गुप्ता, जनक गौड़, जंगली प्रसाद, बृजेश पटेल आदि मौजूद रहे।

नौतनवा संवाददाता के अनुसार नौतनवा चेयरमैन गुड्डू खान के कैंप कार्यालय पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन सादगी, सेवा और समर्पण भाव से मनाया गया। इस दौरान नन्हे-मुन्हे बच्चों ने केक काटकर, आरती उतारी और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर लंबी उम्र की कामना ईश्वर से की । नगर अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा व समर्पण के तहत मनाया जा रहा है। जिसके तहत 19 सितंबर को रक्तदान शिविर लगाकर तथा 6000 लोगों को टीकाकरण करा कर जन्मदिन का उपहार दिया जाएगा। सभासद शाहनवाज खान, प्रमोद पाठक, राजेश ब्वायड, धीरेंद्र सागर, राजकुमार गौड़, अनुज राय, राजकुमार अग्रहरि, गोलू विवेक शुक्ला, रोहित चौहान, सूरज गौड़ उपस्थित रहे। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी के नेता जितेंद्र जायसवाल ने भी जन्मदिवस मनाया। पूर्व चेयरमैन सीताराम लोहिया, राजन वर्मा, हरि नरायण लोधी, सुनील गुप्ता, अनिल वर्मा, विनोद वरुण, प्रदीप जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

लक्ष्मीपुर संवाददाता के अनुसार भाजपा कार्यालय लक्ष्मीपुर में प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके दीर्घायु हेतु मंगलकामना की गई। भाजपा नेता अशोक जायसवाल, चंद्र प्रकाश मिश्र, सूरज मद्धेशिया, उमेश पटेल, ओम प्रकाश चौरसिया, दीपक जायसवाल, वीरेंद्र चौरसिया, परवेज अहमद, शहजाद अहमद, ताहिर अली, मंगल पासवान, चंद्रिका वरुण, सुरेश चौहान, प्रदीप जायसवाल, सागर जायसवाल, रामनिवास वर्मा, प्रकाश चौधरी, गिरिजाशंकर पांडेय आदि उपस्थित रहे।

आनंदनगर संवाददाता के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने केक काट व मिठाई बांट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन मनाया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि अजीत मणि त्रिपाठी, संदेश जायसवाल, शिवम जायसवाल ,विकास चौरसिया, विक्रांत अग्रहरि, करण वर्मा, राहुल गुप्ता ,राकेश कंजड़, सोनू कनौजिया मौजूद रहे।

निचलौल संवाददाता के अनुसार सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल सहित स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सीएचसी निचलौल में भर्ती मरीजों में फल वितरण कर देश के पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। भाजपा विधायक प्रेम सागर पटेल ने सीएचसी पर पहुंच कर मरीजों में फल का वितरण किया। साथ ही उनका हालचाल जाना। जिसके बाद उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डा. राजेश द्विवेदी से बेहतर चिकित्सा व्यवस्था देने की बात कही। विपिन सिंह, अभय मित्र पाण्डेय, विजय तिवारी, सुरेंद्र कुशवाहा, फुलेना यादव, मनोज चौधरी, प्रवींद्र पटेल व जनार्दन गुप्ता रहे। इसके पूर्व सुबह सीएचसी पर पहुंचे भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, मंडल अध्यक्ष अभिषेक पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंदन गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, सभासद गिरिजेश अग्रवाल, त्रिभुवन पटेल, अमित ओझा ने फल वितरण कार्यक्रम के साथ मण्डल में सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.