Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंडप बना अखाड़ा: शादी में बरातियों को मछली नहीं मिलने पर जमकर हुई मारपीट, चले ईंट पत्थर, बुलानी पड़ी पुलिस

    Updated: Tue, 23 Apr 2024 10:20 AM (IST)

    उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी में भयंकर मारपीट हो गई इसकी वजह खाने में मछली का न मिलना रहा। दोनों तरफ से जमकर ईंट पत्थर और लाठी डंडे चले। चार लोगों को गंभीर चोटें आई। लड़की पक्ष की सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो आरोपित बराती फरार हो गए। पुलिस ने अपनी निगरानी में विवाह को संंपन्‍न कराया।

    Hero Image
    बारात में कुछ बराती खाने में मछली नहीं मिलने पर वह नाराज हो गए।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में आई बारात में कुछ बराती खाने में मछली नहीं मिलने पर वह नाराज हो गए। उन्होंने लड़की के भाई पर खाने की थाली फेंक दी। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और ईंट पत्थर चले।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस के पहुंचने पर आरोपित फरार हो गए। बाद में गुलरिहा थाने की पुलिस ने मामले को शांत कराया, रातभर रुककर शादी का कार्यक्रम संपन्न कराया। हालांकि इस संबंध में किसी ने तहरीर नहीं दी है।

    गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रामपुर नयागांव से एक युवक की बरात गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में पहुंची थी। लड़की पक्ष के लोग वर पक्ष का धूमधाम से स्वागत किए। द्वारपूजा का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जयमाल का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद लड़की वाले आगे की तैयारी कर रहे थे।

    इसे भी पढ़ें- पेपर लीक गिरोह का सरगना इस एप के जरिए करता था बातचीत, इसका आतंकी, नक्सली और कुख्यात अपराधी करते हैं इस्‍तेमाल

    इसी बीच बरात में पहुंचे 10 युवक नशे में रात एक बजे खाने की मांग करने लगे। लड़की पक्ष के लोगों ने उन्हें चावल और रोटी लाकर दे दिया। युवक मछली का इंतजार कर रहे थे।

    इसे भी पढ़ें- यूपी के इस एयरपोर्ट को बनाया जाएगा हाईटेक, केंद्र सरकार से होगा 900 करोड़ रुपये का करार

    दो-तीन बार देरी का कारण पूछने के बाद मनबढ़ युवकों ने लड़की के भाई को बोलते हुए उसके ऊपर खाने की थाली फेंक दी। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और मामला मारपीट में बदल गया। दोनों तरफ से जमकर ईंट, पत्थर और लाठी डंडे चले। चार लोगों को गंभीर चोटें आई। लड़की पक्ष की सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो आरोपित बराती फरार हो गए।

    सीओ गोरखनाथ योगेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर गुलरिहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर विवाद को शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में लड़की की शादी संपन्न कराई गई है। घटना के संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।