Move to Jagran APP

LokSabha Elections 2019 : महागठबंधन के लिए चुनौती बनेगी पीस पार्टी

पीस पार्टी ने गोरखपुर सदर लोकसभा सीट से चुनाव लडऩे का ऐलान किया हैं। इससे गठबंधन के सामने नई चुनौती खड़ी होती नजर आ रही है। उपचुनाव में पार्टी ने सपा के साथ गठबंधन किया था।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Tue, 09 Apr 2019 11:40 AM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2019 09:20 AM (IST)
LokSabha Elections 2019 : महागठबंधन के लिए चुनौती बनेगी पीस पार्टी
LokSabha Elections 2019 : महागठबंधन के लिए चुनौती बनेगी पीस पार्टी

गोरखपुर, जेएनएन। पीस पार्टी ने गोरखपुर सदर लोकसभा सीट से चुनाव लडऩे का ऐलान किया हैं। इससे गठबंधन के सामने नई चुनौती खड़ी होती नजर आ रही है। पिछले साल हुए उपचुनाव में पीस पार्टी ने निषाद पार्टी और सपा के साथ गठबंधन किया था।

loksabha election banner

निषाद पार्टी का सपा से गठबंधन टूटने और एनडीए में शामिल होने से पूर्व ही पीस पार्टी ने अलग रास्ता अख्तियार कर लिया था। पार्टी ने लोकसभा चुनाव में शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया), वंचित समाज पार्टी, जयसिंह पार्टी और राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के साथ गठबंधन किया है। प्रदेश में 59 सीटों पर प्रसपा, 16 पर पीस पार्टी तथा शेष सीटों पर सहयोगी दल के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अयूब डुमरियागंज सीट से एक बार फिर मैदान में उतर रहे हैं। वहीं गोरखपुर सदर सीट से भी जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। जिलाध्यक्ष अताउल्लाह शाही के मुताबिक सपा-बसपा महागठबंधन ने सभी सेकुलर पार्टियों को साथ न लेकर भाजपा को फायदा पहुंचाने का काम किया है।

चुनाव के लिए हियुवा ने कसी कमर

लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लग गए हैं। इसे लेकर महादेव नगर मंडल में बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए वाहिनी के महानगर संयोजक ऋषि मोहन वर्मा ने कहा कि जनता नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती हे। हियुवा भी इसमें अपनी भूमिका सुनिश्चित कर रही है। महानगर अध्यक्ष रणंजय सिंह जुगुनू ने कहा कि वाहिनी के कार्यकर्ता को इस चुनावी अभियान में लोगों के बीच लगातार बने रहें। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेश और संचालन महानगर मंत्री अश्वनी सिंह ने किया। इस दौरान महानगर महामंत्री आशीष गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष वीर सिंह सोनकर, प्रमोद उपाध्याय, विनोद सिंह बघेल, संजय शिलाकुंर आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.