Gorakhpur Weather News: आंशिक रूप से छाए रहे बादल, बूंदाबांदी के आसार
गोरखपुर जिले में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाये रहे। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा।
गोरखपुर, जागरण संवाददाता : जिले में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाये रहे। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा।
धूप व नमी की जुगलबंदी के चलते महसूस हुई 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गर्मी
सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। धूप व नमी की जुगलबंदी के चलते लोगों को 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गर्मी महसूस हुई। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिली। धूप व नमी की जुगलबंदी के चलते लोगों को अधिकतम तापमान से दो से तीन डिग्री अधिक गर्मी महसूस हुई। बता दें कि अक्टूबर माह में अब तक करीब 230 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। यह अक्टूबर माह की औसत वर्षा से करीब साढ़े पांच गुनी अधिक है। अक्टूबर माह की औसत वर्षा 42.8 मिलीमीटर है। मंगलवार सुबह से धूप व बादलों का मिला जुला असर देखने को मिला।
मंगलवार शाम तक बूंदाबांदी के आसार
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। अक्टूबर माह की औसत वर्षा 42.8 मिलीमीटर है। इस माह अब तक करीब 230 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। यह अक्टूबर की औसत वर्षा से करीब साढ़े पांच गुनी अधिक है। बता दें कि अक्टूबर में एक दिन में 193 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इससे पिछले 127 वर्षों का रिकार्ड टूटा था।
सात अक्टूबर से पूरी तरह साफ रह सकता है आसमान
अक्टूबर माह का औसत अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस है। आगामी सात अक्टूबर से आसमान पूरी तरह साफ रह सकता है। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।