विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में 'पंडिताइन की लव स्टोरी' फिल्म को लेकर विवाद, सपा नेत्री के पति समेत 4 पर केस दर्ज

Published: Sat, 02 May 2026 10:49 PM (GMT+05:30)

गोरखपुर में 'पंडिताइन की लव स्टोरी' फिल्म को लेकर विवाद गहरा गया है। ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत करने के ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। ‘पंडिताइन की लव स्टोरी’ नाम से बन रही फिल्म को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत करने के आरोप में कैंट थाना पुलिस ने गोरखपुर से लोकसभा, विधानसभा एवं नगर निगम के महापौर का चुनाव लड़ चुकीं सपा नेत्री काजल निषाद के पति फिल्म निर्माता संजय निषाद समेत समेत चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

16 अप्रैल, 2026 को प्रेस वार्ता कर फिल्म के नाम का अनावरण किया गया था। इसके बाद से ही इसको लेकर विरोध शुरू हो गया। गोला बाजार के डाड़ी निवासी हर्ष मिश्रा का आरोप है कि फिल्म के जरिये ब्राह्मण समाज की छवि को गलत तरीके से प्रस्तुत करने की कोशिश की जा रही है, जिससे समुदाय की भावनाएं आहत हो रही हैं।

उन्होंने अपने प्रार्थना पत्र में कहा कि इससे पहले भी इसी तरह की एक फिल्म का विरोध हुआ था, जिसे बाद में रोक दिया गया था। उन्होंने प्रशासन से ‘पंडिताइन की लव स्टोरी’ फिल्म के निर्माण और प्रसारण पर रोक लगाने की भी मांग करते हुए और कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

तहरीर के आधार पर कैंट थाना पुलिस ने फिल्म के अभिनेता सोमलाल यादव, सपा नेत्री काजल निषाद के पति संजय निषाद, रविंद्र निषाद और राम सज्जन निषाद के विरुद्ध वैमनस्यता फैलाने का मुकदमा दर्ज किया है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है, साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर डीआइओएस डॉ. अमरकांत सिंह का लीवर कैंसर से निधन, शिक्षा जगत में शोक