विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सड़क हादसे में पीएसी जवान की मौत, NHAI डायवर्जन बना काल

Published: Sun, 14 Sep 2025 08:57 AM (IST)

गोरखपुर में एनएचएआई के डायवर्जन के कारण पीएसी जवान शत्रुघ्न यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। गोंडा में ...और पढ़ें

गोंडा की 30वीं वाहिनी में तैनात थे गोला के रहने वाले शत्रुध्न यादव
गोंडा की 30वीं वाहिनी में तैनात थे गोला के रहने वाले शत्रुध्न यादव

HighLights

  1. डायवर्जन पर पीएसी जवान की मौत |
  2. संकेतक के अभाव में दुर्घटना |
  3. पुलिस ने परिवार को दी सूचना |

जागरण संवाददाता, बेलीपार। एनएचएआइ की सड़क मरम्मत और डायवर्जन की अव्यवस्था शुक्रवार की रात एक जवान की जिंदगी लील गई। गोंडा की 30वीं पीएसी वाहिनी में तैनात जवान शत्रुघ्न यादव (33 वर्ष), अपने गांव गोला के डढवापार से शहर की ओर जा रहे थे। रात करीब 11:30 बजे वाराणसी हाईवे पर बेलीपार के हरदिया में हुए डायवर्जन के पास संतुलन बिगड़ने से बाइक डिवाइडर में टकरा गई। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

स्वजन के अनुसार छुट्टी पर घर आए शत्रुघ्न यादव अपने पैतृक गांव गए थे। जहां से शुक्रवार की रात बिछिया कालोनी में रहने वाली मां से मिलने जा रहे थे। वाराणसी हाईवे पर हरदिया गांव के पास एनएचएआइ द्वारा किए जा रहे सड़क मरम्मत कार्य के चलते डायवर्जन किया गया था।

संकेतक व रिफ्लेक्टर न होने की वजह से बाइक डिवाइडर से भिड़ गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शत्रुघ्न के सिर में गंभीर चोट लग गई।खून ज्यादा बहने से मौके पर ही मौत हो गई।जेब में मिले पहचान पत्र के जरिए बेलीपार पुलिस ने स्वजन को सूचना दी।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में इंजीनियर की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पार्किंग विवाद या हत्या की कोशिश..जांच शुरू

जवान के चाचा दीनानाथ यादव ने बताया कि शत्रुघ्न दो भाइयों में बड़ा था। छोटे भाई का नाम भीम है। पिता बैजनाथ यादव वर्तमान में बहराइच में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। शत्रुघ्न अविवाहित था और मां गोरखपुर की बिछिया कालोनी में रहती हैं।

बेलीपार थाना प्रभारी विशाल कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।