विद्यालय के WhatsApp ग्रुप पर लगाया अश्लील फोटो, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा Gorakhpur News
विद्यालय के WhatsApp ग्रुप पर एक व्यक्ति ने अश्लील फोटो लगा दिया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
महराजगंज, जेएनएन। विद्यालय के ग्रुप के प्रोफाइल को बदलकर एक कर्मचारी ने अश्लील फोटो लगा दिया। जानकारी होने पर प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घुघली स्थित ऐग्लो संस्कृत इंटर कालेज के प्रधानाचार्य होसिला प्रसाद ने तहरीर में कहा है कि विद्यालय के एक चालक ने ग्रुप के प्रोफाइल को बदल दिया और उस पर अश्लील फोटो लगा दी। इस बात की जानकारी विद्यालय के अन्य कर्मचारियों को हुई। पुलिस ने नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
युवती से छेड़छाड़ के आरोप में प्रधान पुत्र पर मुकदमा, गिरफ्तार
महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम खडख़ोडी में प्रधान पुत्र द्वारा सरकारी सुविधाएं मुहैया कराने के बहाने गांव के ही एक युवती के साथ छेड़छाड़ कर दिया। युवती ने कोल्हुई थाने में नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। कोल्हुई पुलिस ने प्रधान पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष कोल्हुई रामसहाय चौहान ने बताया कि बयान के आधार पर प्रधान पुत्र के खिलाफ धारा 354, 452, 506 आइपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच पड़ताल के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।
विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत पांच पर मुकदमा
महराजगंज जिले के ग्राम परसामलिक निवासी विवाहिता मित्रा (26) पत्नी प्रमोद प्रजापति की रात घर में फंदे से शव लटकता मिला था। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था। मामले में मृतका के पिता पुरंदपुर थानाक्षेत्र के झामट निवासी जयराम की तहरीर पर पुलिस ने पति प्रमोद प्रजापति, ससुर प्रहलाद, सास किसलावती, देवर गोलू व ननद के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थानाध्यक्ष छोटेलाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है ।