Move to Jagran APP

Gorakhpur Coronavirus Updates: गोरखपुर में पहली बार एक दिन में मिले मात्र नौ मरीज, संतकबीर नगर में शून्‍य हुई संख्‍या

गोरखपुर में कोरोना जिले से तेजी से विदा हो रहा है। लगातार पांचवें दिन किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई। पाजिटिव मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है और स्वस्थ होने वालों की तादात बढ़ रही है। इसे देखते हुए विभाग ने सक्रियता और बढ़ा दी है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 16 Nov 2020 12:05 AM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2020 07:53 AM (IST)
Gorakhpur Coronavirus Updates: गोरखपुर में पहली बार एक दिन में मिले मात्र नौ मरीज, संतकबीर नगर में शून्‍य हुई संख्‍या
गोरखपुर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्‍या में तेजी से कमी हो रही है। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन। तेजी से लुढ़क रही संक्रमितों की संख्या से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। दीवाली के दूसरे दिन रविवार को मात्र नौ पाजिटिव मिले हैं। इसमें शहर के छह मरीज हैं। अब जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 19535 हो गई है। 315 की मौत हो चुकी है। 18868 स्वस्थ हो चुके हैं। मात्र 352 सक्रिय मरीज रह गए हैं। सीएमओ डा. श्रीकांत तिवारी ने इसकी पुष्टि की।

loksabha election banner

लगातार पांचवें दिन किसी संक्रमित की मौत नहीं

कोरोना जिले से तेजी से विदा हो रहा है। लगातार पांचवें दिन किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई। पाजिटिव मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है और स्वस्थ होने वालों की तादात बढ़ रही है। इसे देखते हुए विभाग ने सक्रियता और बढ़ा दी है। अब स्वास्थ्य टीमें लोगों को जागरूक कर रही हैं। खासकर छठ पर्व को लेकर। इस पर्व में नदी घाटों पर भीड़ बहुत होती है। इसिलए विभाग को आशंका है कि यदि शारीरिक दूरी का पालन नहीं हुआ तो कोरोना पुन: लौट सकता है। 

सावधानी बरतने पर जोर दे रहे हैं अधिकारी

सीएमओ व अन्य अधिकारी लगातार मास्क लगाने, घाटों पर ज्यादा भीड़ एकत्रित न होने और शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील कर रहे हैं। सीएमओ ने कहा कि यह लोगों की जागरूकता ही है, जिसके बल पर हम कोरोना से जंग जीतने के करीब हैं। छठ पर बाहर से बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। यदि संक्रमण बाहर से आया और यहां शारीरिक दूरी का पालन नहीं हुआ तो पुन: जिला महामारी की चपेट में आ सकता है। इसके लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। मौतों पर भी रोकथाम लगी है। पिछले पांच दिन से एक भी मौत नहीं हुई है। इसका मुख्य कारण है कि अब 50 वर्ष से ऊपर व बीमार लोगों को होम आइसोलेट होने की अनुमति नहीं दी जा रही है। उनका तत्काल अस्पताल में इलाज शुरू करा दिया जा रहा है।

संतकबीर नगर : जांच में 1056 निगेटिव और पाजिटिव शून्य

संतकबीर नगर में जांच में एक भी कोरोना पाजिटिव नहीं मिले हैं। जबकि पांच पाजिटिव मरीज स्वस्थ हुए हैं। क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र(आरएमआरसी)-गोरखपुर व एसजीपीजीआइ-लखनऊ से 2348 सैंपल की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। सोमवार को 1056 नमूनों की रिपोर्ट आई। इसमें सभी 1056 लोग जांच में निगेटिव निकले हैं। वहीं एक भी व्यक्ति जांच में कोरोना पाजिटिव नहीं मिले हैं। जिले में अब तक 187513 नमूनों की जांच हो चुकी है। इसमें 179715 निगेटिव और 3035 लोग कोरोना पाजिटिव निकले हैं। जिले में अब तक 43 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं 2998 कोरोना पाजिटिव मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जबकि 37 कोरोना पाजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मोहन झा ने यह जानकारी दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.