Move to Jagran APP

पहले विकास के लिए करना पड़ता था इंतजार, अब हर तरफ हो रहेे विकास कार्य

देश-विदेश की हर कंपनी गोरखपुर में आने को लालायित है। कई कंपनियों ने निवेश भी कर दिया है। यह बदलता उत्तर प्रदेश है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में यह संभव हो सका है। अब हर तरफ विकास कार्य हो रहे हैं।

By Satish chand shuklaEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 05:09 PM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 05:09 PM (IST)
पहले विकास के लिए करना पड़ता था इंतजार, अब हर तरफ हो रहेे विकास कार्य
भाजपा सांसद कमलेश पासवान का फोटो, जागरण।

गोरखपुर, जेएनएन। पहले पूर्वांचल के लोगों को विकास कार्यों के लिए इंतजार करना पड़ता था। आज परिस्थिति बदल चुकी है। देश-विदेश की हर कंपनी गोरखपुर में आने को लालायित है। कई कंपनियों ने निवेश भी कर दिया है। यह बदलता उत्तर प्रदेश है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में यह संभव हो सका है।

loksabha election banner

यह कहना है बासगांव के सांसद कमलेश पासवान का। वह महंत दिग्विजनाथ पार्क में आयोजित शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। गोरखपुर को लगातार सौगात मिलती जा रही है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य हो रहा है।

विकास कार्यों पर गर्व करने की जरूरत

नगर विधायक डा. राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि जब कर्नाटक के मुख्यमंत्री रह चुके और वर्तमान में केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा बदलते गोरखपुर को देखकर चौंक सकते हैं तो हम सभी गोरखपुर वालों को विकास पर गर्व करना चाहिए। आज पूरे देश में महाराष्ट्र को छोड़कर उत्तर प्रदेश दूसरे नंबर पर है। वर्ष 2022 में एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने पर हम महाराष्ट्र को भी पीछे छोड़ देंगे। कहा कि वर्ष 2002 में जहां प्रदेश में प्रति व्यक्ति आया 25 हजार रुपये थी वहीं अब यह बढ़कर 95 हजार रुपये हो गई है।

कैंपियरगंज के विधायक फतेह बहादुर सिंह, पिपराइच के विधायक महेंद्र पाल सिंह, सहजनवां के विधायक शीतल पांडेय ने भी अपने विचार रखे। मंच पर चौरीचौरा की विधायक संगीता यादव, बासगांव के विधायक विमलेश पासवान मौजूद रहे।

यह भी मौजूद रहे

डा. धर्मेंद्र सिंह, डा. बच्चा पांडेय, पीके मल्ल, युधिष्ठिर सिंह, राजेश गुप्ता, नगर निगम के पूर्व उपसभापति बृजेश सिंह छोटू, देवेंद्र गौड़ पिंटू, नितिन जायसवाल, विनय कुमार सिंह आदि।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.