विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हर बच्चे की मौत पर तय होगी जिम्मेदारी

By JagranEdited By:
Published: Tue, 17 Jul 2018 01:17 AM (IST)

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि इंसेफ्लाइटिस से होने वाल

हर बच्चे की मौत पर तय होगी जिम्मेदारी
हर बच्चे की मौत पर तय होगी जिम्मेदारी

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि इंसेफ्लाइटिस से होने वाली हर मौत की जिम्मेदारी तय की जाएगी। जिस गांव में इस बीमारी का मरीज मिला वहां किस स्तर पर लापरवाही हुई इसकी जांच कराई जाएगी। जिला अस्पताल पर इस बीमारी के मरीज के संबंध में एक नोडल अधिकारी नामित किया जाए जो इसके संबंध में रिपोर्टिग करे। इतना ही नहीं हर पीएचसी, सीएचसी और जिला अस्पताल में मरीज के लिए बेड आरक्षित किए जाएं।

मेडिकल कालेज में योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद दस्तक अभियान और इंसेफ्लाइटिस से बचाव को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कई निर्देश दिए। गोरखपुर-बस्ती मंडल के मौजूद अधिकारियों से उन्होंने स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि लोगो को इंसेफ्लाइटिस के लक्षण, कारक और बचाव के संबंध में जानकारी दी जाए। गंदगी, कूड़ा दिखाई दिया तो नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारी तथा डीपीआरओ की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए। सभी इंसेफ्लाइटिस ट्रीटमेन्ट सेन्टर क्रियाशील रहें।

मुख्यमंत्री ने इंसेफ्लाइटिस, डेंगू, चिकनगुनिया, जैसी बीमारियों, उपचार और सुविधाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मरीज के साथ एक सहायक ही रहें। नगर निगम की सभी सड़कें 30 जून तक बनने थे, लेकिन कार्य शत प्रतिशत पूरा नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने इस पर नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि मरीज को मेडिकल कालेज रेफर करना आवश्यक हो तभी भेजा जाए, किन्तु सीधे जेई के मरीज को मेडिकल कालेज रेफर न किया जाए। एंबुलेंस, दवा और डाक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंसेफ्लाइटिस प्रभावित परिवारों को चिन्हित कर उन्हें आवास, शौचालय जैसी सुविधाओं से आच्छादित कराया जाए। जिलाधिकारी व सीडीओ पीएचसी व सीएचसी का भ्रमण करें। प्रधान, आशाओं के साथ बैठक कर उन्हें बीमारी के बारे में बताएं। आयुक्त एवं अपर निदेशक स्वास्थ भी जनपदों की मानीट¨रग करते रहें। मुख्यमंत्री ने बीआरडी मेडिकल कालेज में मानव शक्ति बढ़ाने की बात कही।

बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, प्राविधिक शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्ष मंत्री आशुतोष टंडन, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य प्रशान्त त्रिवेदी, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा रजनीश दुबे, मंडलायुक्त गोरखपुर अनिल कुमार, बस्ती अलका टंडन, जिलाधिकारी गोरखपुर के. विजयेन्द्र पाण्डियन, देवरिया सुजीत कुमार, कुशीनगर डा. अनिल कुमार सिंह, महराजगंज अमरनाथ उपाध्याय तथा जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, दोनों मंडलों के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।