Move to Jagran APP

डीएवी कॉलेज छात्रसंघ : गौरव अध्यक्ष, रजत महामंत्री चुने गए

गोरखपुर शहर के डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ का चुनाव संपन्न हुआ। छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ मतदान में हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 04:11 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 04:11 PM (IST)
डीएवी कॉलेज छात्रसंघ : गौरव अध्यक्ष, रजत महामंत्री चुने गए
डीएवी कॉलेज छात्रसंघ : गौरव अध्यक्ष, रजत महामंत्री चुने गए

गोरखपुर, (जेएनएन)। डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने एमए प्रथम वर्ष के छात्र गौरव पांडेय को अपना नया अध्यक्ष चुना है, जबकि एमए भाग दो के छात्र रजत कुमार गुप्ता को महामंत्री तथा शिवम गुप्ता को पुस्तकालय मंत्री पद के लिए निर्वाचित किया है। छात्रसंघ उपाध्यक्ष पद पर सत्यम जायसवाल और कला संकाय प्रतिनिधि पद पर मंगल शर्मा के सामने कोई चुनौती न होने के चलते इनका निर्वाचन निर्विरोध हो गया। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महामंत्री पद पर तीनों विजेता प्रत्याशी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पैनल में शामिल थे।

loksabha election banner

उत्साह और उमंग के साथ कॉलेज के छात्रों ने छात्रसंघ की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मतदान किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग दो-दो मतदेय स्थल बनाए गए थे। मतदान के चलते परिसर में छात्र-छात्राओं के बीच खासा उत्साह रहा। दो बजे मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना शुरू हुई जिसमें अध्यक्ष पद पर गौरव पांडेय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रंजीत कुमार को 163 मतों से पराजित किया। मंत्री पद पर चार उम्मीदवार थे,जिसमें रजत गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आनंद कुमार त्रिपाठी को 29 मतों से शिकस्त दी। पुस्तकालय मंत्री पद के लिए छात्रों ने शिवम गुप्ता को अपनी पसंद बनाया। विजयी प्रत्याशियों को प्राचार्य डॉ. राजकुमारी पांडेय ने शपथ ग्रहण कराया। प्राचार्य ने विश्वास जताया कि छात्रसंघ कॉलेज में रचनात्मक विकास के लिए अपनी महती भूमिका निभाएगा।

यह रहा परिणाम : अध्यक्ष :

गौरव कुमार पांडेय : 285

रंजीत कुमार : 122

सचिन साहनी : 115

अवैध : 14

महामंत्री : आनंद कुमार त्रिपाठी : 158

दयानंद मिश्रा : 94

फैज अली : 81

रजत कुमार गुप्ता : 187

अवैध : 16

पुस्तकालय मंत्री : मनीष विश्वकर्मा : 232

शिवम गुप्ता : 289

अवैध : 15


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.