Move to Jagran APP

नेपाल ने बढ़ाया वीजा शुल्क, भारतीय पर्यटकों पर नहीं पड़ेगा असर Gorakhpur News

नेपाल सरकार 17 जुलाई से विदेशी पर्यटकों के लिए वीजा शुल्क बढ़ाने जा रही है। आव्रजन अधिकारियों ने कहा कि वीजा शुल्क में फिलहाल मामूली बदलाव ही होगा।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 14 Jul 2019 10:56 AM (IST)Updated: Sun, 14 Jul 2019 04:43 PM (IST)
नेपाल ने बढ़ाया वीजा शुल्क, भारतीय पर्यटकों पर नहीं पड़ेगा असर Gorakhpur News
नेपाल ने बढ़ाया वीजा शुल्क, भारतीय पर्यटकों पर नहीं पड़ेगा असर Gorakhpur News

गोरखपुर/महराजगंज, जेएनएन। नेपाल सरकार 17 जुलाई से विदेशी पर्यटकों के लिए वीजा शुल्क बढ़ाने जा रही है। आव्रजन अधिकारियों ने कहा कि वीजा शुल्क में फिलहाल मामूली बदलाव ही होगा। लेकिन 'विजिट नेपाल 2020' अभियान के बाद इसे दोबारा संशोधित किया जाएगा। मित्र राष्ट्र होने के कारण भारतीय नागरिकों पर वीजा शुल्क लागू नहीं है।

loksabha election banner

नेपाल के डीओआइ (ब्यूरो आफ इमीग्र्रेशन) के महानिदेशक एशोर राज पौडेल के मुताबिक विदेशी पर्यटकों के लिए वीजा शुल्क में बदलाव आवश्यक है। हम पर्यटन अभियान'विजिट नेपाल 2020Óके पूरा होने के बाद वीजा शुल्क संरचना पर फिर से काम करेंगे।

कितना बढ़ा वीजा शुल्क 

आव्रजन विभाग ने सैलानियों के लिए पांच से 35 डालर के बीच वीजा शुल्क में बढ़ोतरी की है। जबकि 15 दिनों के लिए पर्यटक वीजा (एक से अधिक प्रवेश) को पांच से 30 डालर बढ़ाया गया है। वहीं 30 दिनों के लिए वीजा शुल्क 40 से 50 डालर कर दिया गया है। इसी तरह, पर्यटक वीजा शुल्क 90 दिनों के लिए 35 से बढ़ाकर 125 डालर कर दिया गया है। विभाग ने विदेशी पर्यटकों के लिए वीजा विस्तार शुल्क भी बढ़ाया है। विभाग के अनुसार, वीजा विस्तार शुल्क (वैध वीजा अवधि के भीतर) दो डालर से तीन डालर प्रतिदिन बढ़ा दिया है।

नेपाल में रनवे पर फिसला विमान, सभी यात्री सुरक्षित

उधर, नेपाल में रन-वे से एक विमान उतरते समय फिसल गया। नेपाल के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को शुक्रवार को बंद कर दिया गया था लेकिन शनिवार शाम 6 बजे से उड़ान शुरू हो गई। विमान में 66 यात्री सवार थे। घटना शुक्रवार को दोपहर उस समय हुई, जब येती एयरलाइंस का विमान एनवाइटी 422 नेपालगंज से उड़ानभरकर काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। इसी दौरान विमान रनवे पर फिसल गया। कुछ दिन पहले इस रनवे की मरम्मत हुई थी। हवाई अड्डे के महाप्रबंधक राजकुमार क्षेत्री ने बताया कि विमान रनवे से करीब 200 मीटर दूर पास के घास के मैदान में चला गया। सभी 66 यात्री (64 वयस्क और दो ब'चे) और चालक दल के तीन सदस्य सुरक्षित हैं, उन्हें विमान से बाहर निकाल लिया गया। महाप्रबंधक ने बताया कि रनवे पर कोई तैलीय पदार्थ पड़ा होने के कारण यह हादसा हुआ।   


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.