Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gorakhpur News: नवाब आरजू का काला कारनामा, प्रेम जाल में फंसाकर लड़कियों से करता था बातचीत

    Updated: Wed, 04 Sep 2024 11:32 AM (IST)

    कुख्यात नवाब आरजू ने गोरखपुर में छह लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाया था। फोन पर बातचीत के जरिए उसने उनसे दोस्ती बढ़ाई और ट्रेडिंग का झांसा दिया। जांच में पता चला कि वह फर्जी स्टाम्प छापने वाले गिरोह का सरगना था और शेयर मार्केट में भी सक्रिय था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

    Hero Image
    सरगना नवाब आरजू ने गोरखपुर में छह लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाया था। जागरण

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। फर्जी स्टाम्प छापने वाले गिरोह के सरगना नवाब आरजू ने गोरखपुर में छह लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाया था। फाेन पर उनसे बातचीत करता था।जांच में मामला सामने आने पर कैंट पुलिस ने लड़कियों से बात की तो पता चला कि ट्रेडिंग करने का झांसा देकर उसने जान पहचान बढ़ाई थी।उसके काले कारनामे से वह सभी अनजान थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार को एटीएस के हत्थे चढ़ा नवाब आरजू फर्जी स्टाम्प को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खपाता था। इसके अलावा वह शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करता था। इस दौरान उसने कई लड़कियों से दोस्ती की जिनसे फोन पर रात में भी बात होती थी। मोबाइल नंबर की काल डिटेल निकलवाने पर यह जानकारी हुई। दूसरी लड़कियों से बात करने की जानकारी उसकी पत्नी को नहीं थी।

    पुलिस के अनुसार उसके मोबाइल से कई और अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिसकी जांच पड़ताल चल रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अर्पित जैन ने नाम सामने आने के बाद अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया है। मेरठ में उसकी लोकेशन होने पर स्थानीय पुलिस से सहयोग लेने के साथ ही साक्ष्य एकत्र कर रही है।

    इसे भी पढ़ें-वाराणसी, अयोध्या और लखनऊ तक चलेंगी रोडवेज की 'इलेक्ट्रिक' बसें

    स्टाम्प विक्रेता को पुलिस ने भेजा जेल

    फर्जी स्टाम्प प्रकरण में एसओजी के हत्थे चढ़े 25 हजार रुपये के इनामी कुशीनगर,कसया के रहने वाले स्टाम्प विक्रेता को कैंट पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपित ने गिरोह से जुड़े अपने साथियों का नाम बनाया जिनके बारे में साक्ष्य एकत्र किया जा रहा है। फरार चल रहे 25 हजार के दूसरे इनामी बेलघाट,बभनौली के अरविंद निषाद की तलाश चल रही है।

    इसे भी पढ़ें-भारतीय युवाओं से ही साइबर अपराध करा रहा चीन

    एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि नवाब आरजू को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। फर्जी स्टाम्प प्रकरण में अर्पित के अलावा जिन लोगों से उसकी बात होती थी उनकी गतिविधि पर भी नजर है। जमानत पर नवाब का भांजा साहबजादे कैसे छूटा इसकी भी छानबीन चल रही है।