Move to Jagran APP

चाकू घोंप कर युवती की हत्या, जानें-गन्‍ने के खेत में क्‍यों गई थी युवती Gorakhpur News

पिता रामसेवक सिंह ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि गुरुवार की सुबह जब उनकी नींद खुली तो दुर्गावती घर पर नहीं थी। आशंका जताई गई कि वह खेत की तरफ गई होगी।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 08:26 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 09:53 AM (IST)
चाकू घोंप कर युवती की हत्या, जानें-गन्‍ने के खेत में क्‍यों गई थी युवती Gorakhpur News
चाकू घोंप कर युवती की हत्या, जानें-गन्‍ने के खेत में क्‍यों गई थी युवती Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। महराजगंज  जिले के घुघली थाना क्षेत्र के बारीगांव के पकडि़हवा टोला में युवती के गले में चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई। गुरुवार दोपहर प्राथमिक विद्यालय के पीछे गन्ने के खेत में युवती का शव मिला। दोपहर दो बजे प्राथमिक विद्यालय में पढऩे वाले एक छात्र की नजर खून से लथपथ शव पर पड़ी। उसके शोर मचाने पर शिक्षक के साथ गांव के लोग वहां पहुंचे। सूचना पुलिस को दी गई।

loksabha election banner

मृतक युवती की पहचान पकडि़हवा टोला निवासी दुर्गावती 22 पुत्री रामसेवक सिंह के रूप में हुई है। पिता नहर पर चाय की दुकान चलाते हैं। युवती के गले व चेहरे पर धारदार हथियार से सात वार किए गए हैं। खेत में काफी खून गिरा हुआ था। मौका-ए-वारदात पर मौजूद गन्ना भी टूटा मिला। क्राइम सीन से स्पष्ट हो रहा था कि हत्या से पहले युवती ने जान व इज्जत बचाने के लिए काफी संघर्ष किया होगा। एसएचओ धनवीर सिंह ने युवती के पिता से इस संबंध में जानकारी ली। एसपी रोहित सिंह सजवान और एएसपी आशुतोष शुक्ल भी वहां पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण किया। पिता रामसेवक सिंह ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि गुरुवार की सुबह जब उनकी नींद खुली तो दुर्गावती घर पर नहीं थी। आशंका जताई गई कि वह खेत की तरफ गई होगी। काफी देर बाद जब वह घर नहीं आई तो खोजबीन शुरू हुई। इसी बीच गन्ने के खेत में उसके शव के होने की सूचना मिली। घटना स्थल से युवती के घर की दूरी महज पांच सौ मीटर है। गांव के लोग दुष्कर्म की आशंका जता रहे हैं। एसपी रोहित सिंह सजवान ने दुष्कर्म से इंकार करते हुए कहा कि प्रेम प्रसंग से मामला जुड़ रहा है। रिश्ते का युवक लड़की से शादी करना चाहता था। बुधवार की रात वह लड़की के घर पहुंचा। किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी बिंदु पर जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सभी तथ्य सामने आ जाएंगे।

मुंह बंद थे, चेहरे बता रहे थे कहानी

हत्या की खबर से गांव की महिलाएं व पुरुष भी मौके पर पहुंच गए। महिलाओं के बीच चर्चाएं शुरू हुई। लेकिन गांव का कोई भी व्यक्ति खुलकर बोलने को तैयार नहीं। चेहरे से हत्या की कहानी साफ पता चल रही थी। इस आधार पर पुलिस ने हत्या की कड़ी पहले गांव फिर रिश्तेदार के यहां से जोडऩे लगी। पिता व भाई को छोड़कर कोई बात करने के लिए सामने नहीं आया।

घर की हालत भी खस्ता

रामसेवक गांव के बाहर नहर की दुकान पर चाय की दुकान चलाकर सभी जरूरत पूरी करते हैं। खेती भी नाम मात्र की है। बड़ी बेटी की शादी करने के बाद वह दुर्गावती की शादी के लिए प्रयासरत थे। सबसे छोटी बेटी और इकलौता बेटा सचितानंद सिंह पढ़ाई करता है। हत्या की खबर से परिवार के लोग सदमे में हैं। रात को घर पर हुए विवाद को लेकर सभी आशंका जता रहे हैं।

अज्ञात पर मुकदमा, 24 घंटे में होगा पर्दाफाश 

पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने कहा कि मृतक के पिता रामसेवक की तहरीर पर घुघली पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। विवेचना में कुछ और नाम सामने आने की उम्मीद है। दो लोगों से पूछताछ चल रही है। 24 घंटे के अंदर हत्या का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.