Gorakhpur Weather: उमस बरकरार, आठ जून को बारिश और 12 जून से मानसून का दस्तक
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने बताया कि केरल लक्षदीप दक्षिण कर्नाटका आंध्रप्रदेश सहित तामिलनाडु के कुछ हिस्सों तक मानसून पहुंच गया है। मानसून रेखा करवार अनंतपुर अरोग्वरम नागापट्टनम वेल्लौर से होकर गुजर रही है। 12 से 15 जून के बीच जिले में भी मानसून दस्तक दे सकता है।
गोरखपुर, जेएनएन। शनिवार को भी जिले में कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन दिन उमस भरा रहेगा। धूप व नमी के चलते 37 डिग्री सेल्सियस तापमान भी 45 डिग्री से अधिक गर्मी का आभास करा रहा है। यहां तक कि लोगों रात में भी राहत नहीं है। रात का तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस के करीब है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले दो से तीन दिन लोगों को इस स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विशेषज्ञों ने इसके साथ-साथ पूर्वानुमान जताया है कि आगामी आठ जून से प्री मानसून के आसार हैं। आठ जूने से दो-तीन दिन तक हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। उसके बाद 12 से 15 जून के बीच जिले में मानसून दस्तक दे सकता है।
यहां पहुंचा मानसून
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने बताया कि केरल, लक्षदीप, दक्षिण कर्नाटका, आंध्रप्रदेश सहित तामिलनाडु के कुछ हिस्सों तक मानसून पहुंच गया है। मानसून रेखा करवार, अनंतपुर, अरोग्वरम, नागापट्टनम, वेल्लौर से होकर गुजर रही है। आगामी 12 से 15 जून के बीच जिले में भी मानसून दस्तक दे सकता है। उसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि प्री मानसून सत्र आगामी 8 जून से ही शुरू होने के आसार हैं, लेकिन इस दौरान उमस बरकरार रहेगी। शुक्रवार को भी जिले में बेहिसाब गर्मी रही। लोग उमस से बेचैन देखे गए। धूप व नमी की जुगलबंदी का असर ऐसा रहा कि 37 डिग्री सेल्सियस के तापमान में भी लोगों को 45 डिग्री की गर्मी महसूस की। सीजन में इससे पूर्व किसी भी दिन लोगों ने इतनी गर्मी नहीं महसूस की। शुक्रवार का न्यूनतम तापमान भी 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 80 व न्यूनतम 52 फीसद रही। मौसम विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान जताया है कि शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 28.3 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।