Move to Jagran APP

LokSabha Elections 2019 : मंत्री अनिल राजभर ने कहा, 2022 तक मिलेगा सभी काे पक्‍का मकान

प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि 2022 तक देश के सभी लोगों के सिर पर पक्‍का छत होगा। सरकार गरीबी हटाने को लेकर कटिबद्ध है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 02:28 PM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2019 02:28 PM (IST)
LokSabha Elections 2019 : मंत्री अनिल राजभर ने कहा, 2022 तक मिलेगा सभी काे पक्‍का मकान
LokSabha Elections 2019 : मंत्री अनिल राजभर ने कहा, 2022 तक मिलेगा सभी काे पक्‍का मकान

गोरखपुर, जेएनएन। प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक संग्राम हो रहा हैं। एक तरफ दुनिया के सबसे ताकतवर व्यक्ति नरेंद्र मोदी खड़े हैं तो दूसरे तरफ स्वार्थी और अवसरवादी लोग हैं। लोहिया का नारा था कि पिछड़े पाए सौ में साठ। यह लड़ाई गरीबों, कमजोरों, पिछडों की हैं। यह अवसरवादियों और राष्‍ट्रवारियों के बीच की लड़ाई है।

loksabha election banner

वह शुक्रवार को सिद्धार्थनगर के बर्डपुर कस्बे में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि मोदी के रहते हमारी बिगड़ी नही बनी तो इस धरती पर दूसरा कोई बनाने वाला नही हैं। यह चुनाव बड़ी जंग हैं, इसमे हमे जीतकर निकलने की जरूरत हैं। उसके बाद यूपी में जब तक चाहोगे राज करते रहोगे। कोई बदलने वाला पैदा नही हुआ है। मोदी दुबारा पीएम बनेंगे तो राजभर समाज का उत्थान होगा। पटेल की प्रतिमा दुनिया में सबसे बड़ी है। चौहान समाज के लोग हमारे होंगे। केवट मल्लाह के नाम पर अलग मंत्रालय बनाने का कार्य कर रहे हैं। देश में 2022 तक कोई गरीब नही बचेगा। सभी के सर पर छत होगा।

उन्‍होंने कहा कि अवसरवादी लोग महागठबंधन बनाकर भाजपा को दुबारा सत्ता में आने के लिए रोक रहे हैं। पिछले सरकारों में ब्लास्ट होता था। पाच वर्ष की सरकार में कोई बम ब्लास्ट नही हुआ। सेना की हिम्मत मोदी से बढ़ी है। उन्‍होंने कहा कि सरपत और गन्ने में फर्क नही मालूम वह देश क्या चलाएगा।

सभा को सांसद जगदंबिका पाल, विधायक सतीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, अशोक सिंह, दुर्गा राय, सुबोध कांत सिंह, क्षेत्रीय मंत्री गोविंद माधव, हेमंत जायसवाल, ओमप्रकाश यादव, शिवनाथ चौधरी, राम नेवास यादव, घनश्याम जायसवाल, राघवेंद्र पांडेय, आशीष शुक्ला, बृजबिहारी मिश्र, राजकुमारी पांडेय, विश्नाथ चौधरी ने भी संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.