Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather Forecast: धूप होते ही बढ़ गया पारा, 19 से फ‍िर बारिश के आसार

शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आगामी 20 मई तक तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब व न्‍यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। 19 मई को हल्‍की बारिश के आसार हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sat, 15 May 2021 10:01 AM (IST)Updated: Sat, 15 May 2021 10:01 AM (IST)
Gorakhpur Weather Forecast: धूप होते ही बढ़ गया पारा, 19 से फ‍िर बारिश के आसार
गोरखपुर में धूप होते ही मौसम का पारा चढ़ गया है। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन। पिछले दो दिनों की बारिश के बाद उमस भरी धूप ने फिर से लोगों को बेचैन करना शुरू कर दिया है। हालांकि दिन का तापमान अभी भी औसत से करीब चार डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विशेषज्ञों ने पूर्वानुमान जताया है कि आगामी 19 मई को फिर आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। हल्‍की बारिश हो सकती है।

loksabha election banner

पखवारे भीतर ही मई के औसत से हुई अधिक वर्षा

मई माह में औसत वर्षा 45.2 मिलीमीटर है। लेकिन पखवारे भीतर 70 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है। औसत वर्षा के तीन दिन है, लेकिन अब तक चार दिन बारिश हो चुकी है। मई माह का औसत अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस है और औसत न्‍यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्‍यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। 

ऐसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में तापमान पूरी तरह साफ रहेगा। तापमान में और वृद्धि होगी। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आगामी 20 मई तक तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब व न्‍यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। 19 मई को हल्‍की बारिश के आसार हैं, लेकिन इन दिन भी अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। 

अगले सात दिनों का संभावित तापमान 

तिथि          अधिकतम तापमान      न्‍यूनतम तापमान  

15 मई      35                     25 

16 मई      38                     26 

17 मई      40                     27 

18 मई      40                     29 

19 मई      38                     28 

20 मई      39                     28


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.