विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी की याद में किया गया स्‍मृत संयोजन दिवस, पिता बोले भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता थे

By Navneet Prakash TripathiEdited By:
Published: Wed, 01 Sep 2021 09:15 AM (IST)

संतकबीरनगर जिले के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी की याद में धनघटा में स्‍मृति संयोजन दिवस का आयोजन किया गया था। ...और पढ़ें

कार्यक्रम को संबोधित करते कृषि विपणन उद्यान राज्यमंत्री श्री राम चौहान उनके बाएं देवरिया सांसद। जागरण
कार्यक्रम को संबोधित करते कृषि विपणन उद्यान राज्यमंत्री श्री राम चौहान उनके बाएं देवरिया सांसद। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। संतकबीर नगर जिले में धनघटा तहसील के ताराचंद महाविद्यालय पर पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी की याद में स्मृति संयोजन दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद पूर्व सांसद के पिता और देवरिया के सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि उनके बेटे के निधान से परिवार ही संतकबीरनगर संसदीय क्षेत्र की जनता भी दुखित है। वह भारतीय जनता पार्टी के सर्पित कार्यकर्ता थे। पार्टी को मजबूत करने के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे।

संसदीय क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए रहे तत्‍पर

देवरिया सांसद ने कहा कि संतकबीरनगर संसदीय क्षेत्र को शरद अपना घर और यहां की जनता को अपना परिवार मानते थे। संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए हर समय तत्‍पर रहते थे। वह अच्‍छे वक्‍ता थे। अपनी इस क्षमता से उन्‍होंने देश-विदेश में पार्टी की क्षवि को बेहतर बनाया। कार्यकर्ताओं में सदैव उर्जा भरने का काम किया। कार्यकर्ता उन्हें याद कर रहे हैं। उनके अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प ले रहे हैं। यह महत्वपूर्ण बात है।

संबोधन के दौरान भावुक हो गए देवरिया सांसद

बेटे की स्‍मृति में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा. रमापति राम शास्‍त्री भावुक हो गए। इससे पूरा माहौल गमगीन हो गया। संबोधन के अंत में सांसद ने पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह को भी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनके व्‍यक्तित्‍व और कृतित्‍व को याद करते हुए सांसद ने कहा कि कल्‍याण सिंह ने राम मंदिर के लिए मुख्‍यमंत्री की कुर्सी का त्‍याग कर दिया।

कृषि, विपणन व उद्यान राज्‍यमंत्री ने भी अर्पित की श्रद्धांजलि

कृषि, विपणन, उद्यान राज्यमंत्री श्रीराम चौहान ने पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी व पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह भगवान राम को उनका अपना स्थान दिलवाकर अजर-अमर हो गए। पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी संतकबीर नगर की जनता के दिलों में वास कर रहे हैं। इस अवसर पर नगर पंचायत मगहर की चेयरमैन संगीता वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सेतवान राय, नगरपालिका परिषद खलीलाबाद के चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानमती दुसाध , इनके पति मोतीलाल दुसाध, भालचंद्र पाठक, राकेश पाठक ,बाबूलाल पाण्डेय, गणेश पाण्डेय, सिंटू पाठक, गणेश चौहान, सुनीता अग्रहरि , संतोष पाल , मृगेंद्र नाथ त्रिपाठी ,विजय बहादुर सिंह , राजन राय, बृजेश सिंह, लाल साहब सिंह, अनिरुद्ध शुक्ला, मनोज शुक्ला, त्रिशूलधारी राय आदि मौजूद रहे।