Move to Jagran APP

जोश-खरोश से शुरू हुआ विहिप का हितचिंतक अभियान Gorakhpur News

प्रांत संगठन मंत्री ने कहा कि परिषद हर तीन वर्ष में हितचिंतक अभियान चलाता है। इस बार नेतृत्व में देश भर में 51 लाख हितचिंतक बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Wed, 27 Nov 2019 07:00 AM (IST)Updated: Wed, 27 Nov 2019 11:01 AM (IST)
जोश-खरोश से शुरू हुआ विहिप का हितचिंतक अभियान Gorakhpur News
जोश-खरोश से शुरू हुआ विहिप का हितचिंतक अभियान Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। विश्व हिंदू परिषद के हितचिंतक भर्ती अभियान की शुरुआत पूरे जोश-खरोश के साथ हुई। अभियान के पहले दिन विहिप के कार्यकर्ता टोली बनाकर शहर और गांव में निकले और लोगों से संपर्क करके उन्हें हितचिंतक बनाया। अभियान का उद्घाटन दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में हुआ। जहां विहिप के प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप पांडेय और प्रो. अजय शुक्ला सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

loksabha election banner

हर तीसरे वर्ष चलता है भर्ती अभियान

इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री ने कहा कि परिषद हर तीन वर्ष में हितचिंतक अभियान चलाता है। इस बार नेतृत्व में देश भर में 51 लाख हितचिंतक बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। गोरक्ष प्रांत के सभी जिलों में कम से कम 5000 हितचिंतक बनाने का लक्ष्य है, जिसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। इससे हिंदू समाज में एकता आएगी और संगठन को विस्तार मिलेगा।

यहां बनाए गए हितचिंतक

बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी के नेतृत्व में आर्यनगर सरस्वती विद्या मंदिर में अभियान चलाकर बड़ी संख्या मेें हितचिंतक बनाए गए। दुर्गेश ने बताया कि आर्यनगर प्रखंड में 571, विष्णु नगर प्रखंड में 200 और विश्वविद्यालय में 100 हितचिंतक बनाए गए।

इस दौरान प्रांत समन्वयक प्रमुख विष्णु सिंह, महानगर उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, महानगर संयोजक बजरंग दल देवी लाल, अशोक सिंह, आकाश सिंह, गौरव राय, गणेश गुप्ता, देवेंद्र पासवान, रंजीत, पंकज, माया, स्वीटी आदि मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.