यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gorakhpur Crime: गोरखपुर में शादी का झांसा देकर मौलवी ने किया यौन शोषण, तलाश में जुटी पुलिस
गोरखपुर में एक 23 वर्षीय युवती ने मौलवी तजुद्दीन पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नमाज पढ़ाने वाले मौलवी तजुद्दीन के विरुद्ध शादी का झांसा देकर एक साल तक यौन शोषण करने और गर्भवती होने पर मस्जिद छोड़कर फरार हो जाने का गंभीर आरोप 23 वर्षीय युवती ने लगाया है। पुलिस ने मऊ जिले के रहने वाले आरोपित मौलवी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता का कहना है कि मऊ जिले के सरायलखंसी क्षेत्र के अलीनगर में रहने वाला तजुद्दीन दो वर्षों से धार्मिक स्थल पर मौलवी के रूप में नमाज पढ़ा रहा था। मस्जिद के बगल में ही युवती का घर है। इस दौरान बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और फिर दोनों में प्रेम संबंध हो गया।
मौलवी ने शादी का वादा करके उसका यौन शोषण किया। अब वह आठ माह की गर्भवती है। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो मौलवी बहाने बनाने लगा। आखिरकार एक जून को वह मस्जिद छोड़कर भाग गया। उसका मोबाइल फोन भी बंद बता रहा है।
