Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री ने कहा-मनोरमा का होगा पुनरुद्धार

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मनोरमा नदी की जीणोद्धार के लिए धन अवमुक्त कर दिया है। मनोरमा नदी के पुनरुद्धार का कार्य मखौड़ा से शुरू होने जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Jan 2019 06:10 AM (IST)Updated: Tue, 29 Jan 2019 06:10 AM (IST)
मुख्यमंत्री ने कहा-मनोरमा का होगा पुनरुद्धार
मुख्यमंत्री ने कहा-मनोरमा का होगा पुनरुद्धार

गोरखपुर, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि बस्ती महोत्सव आपको अतीत के साथ जोड़ रहा है। यह महोत्सव 35 करोड़ की परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण के साथ भी आपको जोड़ रहा है। महर्षि वशिष्ठ का आश्रम बस्ती में था। मनोरमा नदी के पुनरुद्धार का कार्य मखौड़ा में शुरू होने जा रहा है।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री बस्ती जनपद के राजकीय इंटर कालेज में आयोजित बस्ती महोत्सव का दीप प्र“वलित कर उद्घाटन करने के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के अंदर अलग-अलग स्थानों पर जब क्रांतिकारियों ने अगुवाई की तो बस्ती उसमें पीछे नहीं रहा। छावनी में 300 लोग शहीद हुए। आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वालों की यही धारणा थी कि देश एक संविधान से चलेगा। बाबा साहब के संविधान ने सभी को एक समान मताधिकार का प्रयोग करने की ताकत दी है। आजादी के क्रांतिकारियों के सपनों को साकार करने के लिए पुरुषार्थ करना होगा। देश जब 75 वर्ष जब पूर्ण कर रहा होगा तो कैसा होगा इस पर विचार करना होगा। वर्ष 2022 में भ्रष्टाचार, अनाचार, गंदगी न हो, छुआछूत, ऊंचनीच का भाव न हो, इसके लिए अभी से प्रयास करना होगा। बस्ती जनपद ने देश की आजादी में बड़ा योगदान दिया है। बस्ती उन संवेदनशील जनपदों में है जहा इंसेफेलाइटिस से सैकड़ों बच्चों की मौत हो चुकी है। 25 फरवरी से इंसेफेलाइटिस अर्थात नौकी बीमारी का टीकाकरण प्रारंभ होगा। एक से 15 साल का कोई बच्चा टीका लगने से वंचित नहीं रहने पाएगा। तीन चरणों में यह कार्यक्रम चलाया जाएगा। बस्ती में गो संरक्षण केंद्र बनेगा। 1.20 लाख रुपये खर्च कर गोवंश का संरक्षण होगा। एक भी गोवंश सड़क पर या खेत में नहीं रहेगा। जनप्रतिनिधि प्रशासन के साथ मिल कर इस कार्य को करेंगे। इस मद में पर्याप्त धन दिया गया है। राजस्व विभाग की जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। इस वर्ष जुलाई से मेडिकल कालेज की कक्षाएं चलेंगी। मेडिकल कालेज का नाम महर्षि वषिष्ठ के नाम पर होगा। 150वी गाधी जयंती के अवसर पर अनेक कार्यक्त्रम हो रहे हैं। गाधी जी के भजन को दुनिया के 155 देशों में गाया जा रहा है। गाधी जी ने स्वच्छता को बहुत महत्व दिया था। ग्राम स्वराज की अवधरणा को मजबूत करने पर बल दिया था। प्रदेश सरकार ने केंद्र से मिल कर खादी को बढ़ावा देने की कार्ययोजना बनाई है। बड़ी संख्या में महिला स्वयं सहायता समूह बने हैं। महिला समूहों को रिवाल्विंग फंड दिया गया है। 1800 समूह बस्ती में हैं। आशा बहुओं ने बेहतर काम किया है। उनका मानदेय बढ़ाया जाएगा। सात फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं प्रारंभ हो रहीं हैं। 29 जनवरी को प्रधानमंत्री छात्रों से बातचीत करेंगे। उनकी पुस्तक इक्जाम वारियर्स विद्यालयों को भेजी जाएगी। प्रधानमंत्री के भाषण को शिक्षक, छात्र, अभिभावक सुनें। छात्रों को इससे मदद मिलेगी। किसानों की कर्जा माफी के बाद मुंडेरवा चीनी मिल को इसी साल से चलाने का प्रयास हो रहा है। अन्य चीनी मिलों के लिए पैकेज दिया जाएगा। जरूरत की चीनी का उत्पादन करने के बाद शेष गन्ने से एथनाल बनाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.