Move to Jagran APP

गोरखपुर में धारदार हथियार से गला रेतकर शख्स की हत्या, खेत में मिला खून से लथपथ शव- परिवार में मचा कोहराम

घटना बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के खड़ेसरी गांव में हुई है। गांव का 36 वर्षीय गिरजेश घर से काम पर जाने के लिए निकला था। देर रात तक घर न पहुंचने पर घरवालों ने काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। वहीं सुबह उसका शव खेत में मिलने की सूचना मिली।

By Jagran NewsEdited By: Pragati ChandPublished: Sat, 04 Feb 2023 01:07 PM (IST)Updated: Sat, 04 Feb 2023 01:07 PM (IST)
गोरखपुर में धारदार हथियार से गला रेतकर शख्स की हत्या, खेत में मिला खून से लथपथ शव- परिवार में मचा कोहराम
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस व मृतक की फाइल फोटो।

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गोरखपुर जिले के बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के खड़ेसरी ताल में सरसों के खेत के किनारे शख्स का शव मिला है। धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या की गई है। घटना की जानकारी होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।

loksabha election banner

यह है पूरा मामला

क्षेत्र के बारीडीहा गांव निवासी 36 वर्षीय गिरजेश पुत्र स्व. काशीनाथ राजगीर मिस्त्री का काम करता था। शुक्रवार की सुबह गिरिजेश अपने घर से काम करने निकला था। देर शाम उसकी पत्नी अनिता ने फोन किया तो गिरिजेश ने बताया कि खाना खाने जा रहा हूं। खाकर वापस आऊंगा। देर रात तक गिरजेश घर वापस नहीं आया। जिसके बाद स्वजन खोजबीन करने लगे। उसका मोबाइल भी बंद था। शनिवार की सुबह ताल में सरसों के खेत के किनारे कुछ लोगों ने खून से सना शव देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

गला रेतकर की गई हत्या

मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। युवक की गला रेतकर हत्या की गई थी। परिवार वालों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह घर से काम के लिए निकला था और मोबाइल खरीदने के लिए सात हजार रुपया लेकर गया था। शाम तक घर नहीं आया तो उसकी पत्नी ने उसे फोन किया तो उसने बताया कि आप लोग खाना खा लिजिए मैं खाना खाकर आऊंगा। उसके बाद फोन बंद हो गया। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो लोग खोजने लगे। मृतक के तीन नाबालिग बच्चे हैं। जिसमें दो पुत्र व एक पुत्री हैं। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.