Move to Jagran APP

जानें, आज गोरखपुर में क्‍या होने वाला है खास, यहां देखें 21 अक्‍टूबर के प्रमुख कार्यक्रम Gorakhpur News

यहां देखें सोमवार 21 अक्‍टूबर 2019 के गोरखुपर के प्रमख कार्यक्रम -

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 09:50 AM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 03:37 PM (IST)
जानें, आज गोरखपुर में क्‍या होने वाला है खास, यहां देखें 21 अक्‍टूबर के प्रमुख कार्यक्रम  Gorakhpur News
जानें, आज गोरखपुर में क्‍या होने वाला है खास, यहां देखें 21 अक्‍टूबर के प्रमुख कार्यक्रम Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। उप्र अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग के अध्यक्ष बृजलाल सोमवार शाम 6.30 बजे आएंगे। वह सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। 22 अक्टूबर की सुबह 11 बजे से एक बजे तक निर्धारित स्थान पर मंडलायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक रेंज, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी समेत मंडल के सभी जिलों के डीएम व एसपी के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

loksabha election banner

आज आएंगी कांग्रेस की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष

कांग्रेस पार्टी की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के महानगर प्रथम आगमन पर सोमवार सुबह 10 बजे चेतना तिराहे पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। कार्यकर्ताओं से रूबरू होने के बाद जिलाध्यक्ष इंदिरा गांधी, वीरबहादुर सिंह व महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगी। इसके उपरांत तारामंडल स्थित एक मैरेज हाल में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगी। यह जानकारी जिला मीडिया सेल के चेयरमैन गोरखलाल श्रीवास्तव ने दी।

  आज के अन्‍य प्रमुख कार्यक्रम

  • पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर परेड कर श्रद्धांजलि, पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में, सुबह आठ बजे से।
  • विश्वविद्यालय में 38वें दीक्षा समारोह के मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का पूर्वाभ्यास, दीक्षा भवन में, सुबह 10 बजे से।
  • 38वें दीक्षा समारोह के क्रम में सांस्कृतिक संध्या, दीक्षा भवन में, दोपहर बाद तीन बजे से।
  • प्रदेशीय सब-जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता, हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में, दोपहर बाद 3:30 बजे से।
  • अग्रवाल महिला मंडल की साधारण सभा, अग्रवाल भवन आर्यनगर में, सायं चार बजे से।
  • आजाद हिंद सरकार का गठन दिवस समारोह, भारत पेट्रोल पंप के सामने तारामंडल रोड, पर सायं पांच बजे से।
  • उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग के अध्यक्ष बृजलाल का आगमन, सर्किट हाउस पर, सायं पांच बजे।

    आज की फ्लाइट

    दिल्ली के लिए

    इंडिगो

    आगमन - सुबह 11.10 बजे

    प्रस्थान - सुबह 11.40 बजे

    स्पाइस जेट

    आगमन - दोपहर 12.55 बजे

    प्रस्थान -  दोपहर 01.25 बजे

    एयर इंडिया

    आगमन - दोपहर बाद 03.20 बजे

    प्रस्थान - दोपहर बाद 03.45 बजे

    मुंबई के लिए

    स्पाइस जेट

    आगमन - दोपहर 2.30 बजे

    प्रस्थान - दोपहर बाद 3.15 बजे

    आगमन - शाम  4.30 बजे

    प्रस्थान - शाम 5.00 बजे

    बंगलुरु के लिए

    इंडिगो

    आगमन - दोपहर 01.45 बजे

    प्रस्थान - दोपहर बाद 02.15 बजे

    हैदराबाद के लिए

    आगमन - दोपहर 12.05 बजे

    प्रस्थान - शाम 04.30 बजे

    कोलकाता के लिए

    प्रस्थान - दोपहर 12.35 बजे

    आगमन - शाम  04.00 बजे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.