Move to Jagran APP

भाजपा की कार्यशाला आज, सुनील बंसल होंगे मुख्य अतिथि ; जानें- गोरखपुर में आज क्‍या है खास Gorakhpur News

17 December 2019 Major program of Gorakhpur यहां देखें गोरखपुर में 17 दिसंबर के प्रमख कार्यक्रम

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Tue, 17 Dec 2019 12:14 PM (IST)Updated: Tue, 17 Dec 2019 03:21 PM (IST)
भाजपा की कार्यशाला आज, सुनील बंसल होंगे मुख्य अतिथि ; जानें- गोरखपुर में आज क्‍या है खास Gorakhpur News
भाजपा की कार्यशाला आज, सुनील बंसल होंगे मुख्य अतिथि ; जानें- गोरखपुर में आज क्‍या है खास Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र की मंडल कार्यशाला मंगलवार सुबह 10 बजे से गोरखपुर क्लब पर होगी। भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के मीडिया प्रभारी बृजेश राम त्रिपाठी ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि  कार्यशाला के मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल होंगे।

loksabha election banner

कार्यशाला में भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी व प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ.धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्र के महामंत्री संगठन रत्नाकर भी मौजूद रहेंगे। मीडिया प्रभारी ने बताया कि कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्ष व सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

बांसगांव में फरियाद सुनेंगे जिलाधिकारी

बांसगांव तहसील सभागार में मंगलवार को आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन करेंगे। यह जानकारी एसडीएम अरुण कुमार मिश्र ने दी।

मशाल जुलूस निकालेंगे जल निगम कर्मी

मांगों को लेकर जल निगम कर्मी मंगलवार को मशाल जुलूस निकालेंगे। साथ ही धरना देंगे।

लालडिग्गी क्षेत्र में आज पांच घंटे गुल रहेगी बिजली

लालडिग्गी विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत हिन्दी बाजार, लालडिग्गी एवं बसंतपुर फीडर के तहत आने वाले क्षेत्रों में मंगलवार को पांच घंटे बिजली नहीं रहेगी। यहां सुबह 10 से दोपहर बाद तीन बजे तक शट डाउन लिया जाएगा। नगरीय विद्युत वितरण खंड प्रथम टाउनहाल के अधिशासी अभियंता नवनीत प्रजापति ने बताया कि इस दौरान जर्जर तार हटाकर एबीसी केबल लगाया जाएगा। जिसके चलते लालडिग्गी, घंटाघर, हालसीगंज, बसंतपुर, मछली मंडी, दुर्गा मिलन चौक के घरों में बिजली आपूर्ति नहीं होगी।

आज के प्रमुख कार्यक्रम (मंगलवार, 17 दिसंबर 2019)

'मोटीवेशन एंड इनोवेशन प्रोग्राम फार साइंस स्टूडेंटÓ समारोह, विवि के वनस्पति विज्ञान विभाग के शोध भवन में सुबह 10 बजे से।

नेशनल एजुकेशनल सोसाइटी के तत्वावधान में ललित कला महोत्सव, एमजी इंटर कॉलेज में, सुबह 10 बजे से।

पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक सभागार में ऊर्जा संरक्षण पर संगोष्ठी सुबह 11 बजे।

विवि के संवाद भवन में सेवा सदन के सौ साल पूरे होने पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी, सुबह 11 बजे से।

एनई रेलवे मजदूर यूनियन का अधिवेशन दोपहर 12 बजे से रेलवे अधिकारी क्लब।

सिंधी काउंसिल आफ इंडिया एवं सिंधुत्व सद्भावना समिति के संयुक्त तत्वावधान में मानवता दिवस का आयोजन झूलेलाल मंदिर में दोपहर 12 बजे।

गुरुकृपा संस्थान के तत्वावधान में बिस्मिल पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से एवं दीपोत्सव शाम चार बजे।

भइया जी का दाल भात परिवार के तत्त्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा, परिणय स्थली, बैंक रोड में दोपहर बाद तीन बजे से।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन दोपहर बाद तीन बजे।

उत्तर प्रदेश जल निगम कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में पैडलेगंज के निकट जोनल कार्यालय पर धरना दोपहर बाद 3.30 बजे।

भाजपा की मंडल कार्यशाला सुबह 10 बजे गोरखपुर क्लब में

यूपी फूड एंड सिविल सप्लाईज इंस्पेक्टर्स आफिसर्स एसोसिएशन का संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय पर धरना सुबह 10.30 बजे से

आज की फ्लाइट (मंगलवार, 17 दिसंबर 2019)

दिल्ली के लिए

इंडिगो

आगमन - सुबह 11.00 बजे

प्रस्थान - सुबह 11.30 बजे

स्पाइस जेट

आगमन - दोपहर 12.55 बजे

प्रस्थान -  दोपहर 01.25 बजे

एयर इंडिया

आगमन - दोपहर बाद 03.20 बजे

प्रस्थान - दोपहर बाद 03.45 बजे

मुंबई के लिए

स्पाइस जेट

आगमन - दोपहर 2.30 बजे

प्रस्थान - दोपहर बाद 3.00 बजे

हैदराबाद के लिए

आगमन - दोपहर 12.00 बजे

प्रस्थान - शाम 04.30 बजे

कोलकाता के लिए

प्रस्थान - दोपहर 12.30 बजे

आगमन - शाम  04.00 बजे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.