आज आएंगी राज्य महिला आयोग की सदस्य, जानें- गोरखपुर आज और क्या है खास Gorakhpur News
उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला द्विवेदी बुधवार को गोरखपुर आ रही हैं। जानें बुधवार को गोरखपुर में क्या है खास -
गोरखपुर, जेएनएन। उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला द्विवेदी की अध्यक्षता में बुधवार को पीडब्लूडी के निरीक्षण भवन में (आरटीओ कार्यालय के बगल में) सुबह 11 बजे से महिला उत्पीडऩ की घटनाओं की समीक्षा बैठक बुलाई गई है। बैठक के बाद महिलाओं से संबंधित जन सुनवाई का भी आयोजन किया जाएगा।
गोरखपुर के आज के प्रमुख कार्यक्रम (बुधवार, 11 दिसंबर 2019)
- नागरिकता बिल के खिलाफ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का धरना गांधी प्रतिमा के सामने सुबह 11 बजे
- नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल करेंगे असुरन से मेडिकल कॉलेज रोड का निरीक्षण सुबह 11 बजे
- नागरिकता बिल के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन ट्रांसपोर्टनगर में दोपहर 12 बजे
- भागवत कथा चंपा देवी पार्क में दोपहर एक बजे
- भारत बचाओ रैली में भाग लेने के लिए रैली निकालकर कांग्रेसी करेंगे अपील पुर्दिलपुर से दोपहर 12:30 बजे
- विचार गोष्ठी सर्वहितकारी थियोसोफिकल में शाम पांच बजे।
आज निरस्त रहेगी मंडुआडीह-भटनी सवारी गाड़ी
वाराणसी मंडल के जखनिया स्टेशन पर नान इंटरलाकिंग कार्य चल रहा है। इसके चलते 11 दिसंबर को ब्लाक लिया गया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार कुछ ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहेगा। 55123 भटनी-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। इसके अलावा इस रूट पर चलने वाली भटनी-वाराणसी सिटी व वाराणसी सिटी-भटनी डेमू ट्रेनें मऊ से चलाई जाएंगी।
आज की फ्लाइट
दिल्ली के लिए
इंडिगो
आगमन - सुबह 11.00 बजे
प्रस्थान - सुबह 11.30 बजे
स्पाइस जेट
आगमन - दोपहर 12.55 बजे
प्रस्थान - दोपहर 01.25 बजे
एयर इंडिया
आगमन - दोपहर बाद 03.20 बजे
प्रस्थान - दोपहर बाद 03.45 बजे
मुंबई के लिए
स्पाइस जेट
आगमन - दोपहर 2.30 बजे
प्रस्थान - दोपहर बाद 3.00 बजे
हैदराबाद के लिए
आगमन - दोपहर 12.00 बजे
प्रस्थान - शाम 04.30 बजे
कोलकाता के लिए
प्रस्थान - दोपहर 12.30 बजे
आगमन - शाम 04.00 बजे