Move to Jagran APP

सेवरही शराब कांड में मारे गए थे 10 लोग, अब गिरफ्तार हुआ 50 हजार का इनामी

कुशीनगर जिले के सेवरही शराब कांड में 10 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें तभी से मुख्य अपराधी फरार था। पुलिस ने उसे गिरफतार कर लिया है।

By Edited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 07:31 AM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 08:32 AM (IST)
सेवरही शराब कांड में मारे गए थे 10 लोग, अब गिरफ्तार हुआ 50 हजार का इनामी
सेवरही शराब कांड में मारे गए थे 10 लोग, अब गिरफ्तार हुआ 50 हजार का इनामी
गोरखपुर, जेएनएन। कुशीनगर जिले में सेवरही शराब कांड में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी मुख्य अपराधी अर¨वद उर्फ छेदी को शनिवार की सुबह गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उसके पास से तमंचा व कारतूस, वाहन, एक ड्रम स्प्रिट तथा अवैध शराब बरामद हुआ है।
कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। एसपी ने कहा कि सेवरही पुलिस सुबह गश्त पर थी तो पता चला कि सेवरही शराब कांड का वांछित तस्कर एक लग्जरी वाहन से बिहार जा रहा है। उसके बाद पुलिस टीम ने सेवरही थाना क्षेत्र के गांव खलवा टोला के निकट पुलिया पर आ-जा रहे लोगों की सघन जांच-पड़ताल शुरू कर दी। इसी बीच एक स्कार्पियो आई। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस का शक पुख्ता हो गया कि हो न हो यह वाहन ही शराब कांड के इनामी अपराधी की हो। स्कार्पियो को वह तेज गति से भगाने लगा। उसके बाद पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया।
चालक के पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। तलाशी के दौरान स्कार्पियो में रखे ड्रम में 220 लीटर स्प्रिट, गैलन में रखा 50 लीटर अवैध शराब, 600 ग्राम नौसादर मिला। पूछताछ में उसकी पहचान अर¨वद उर्फ छेदी निवासी वार्ड संख्या नौ गांधीनगर सेवरही के रूप में हुई। अरिवंद सेवरही शराब कांड में वांछित है। एसपी ने बताया कि अर¨वद के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। ये था मामला कुशीनगर जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के बेदूपार एहतमाली, चैन पट्टी और जवहीं गांव बिहार की सीमा पर पड़ता है। सीमा से सटे बिहार के गांव में लगने वाले बाजार में लोग अपना सामान खरीदते हैं। छह फरवरी को वहां पर मेला लगा हुआ था।
उक्त तीनों गांव के चार लोग मेले में गए थे और वहां पर कच्ची पी थी। साथ में वहां से कच्ची लेकर आए थे। उसके बाद तीनों गांव के 10 लोगों ने कच्ची पी ली। छह फरवरी से लेकर नौ फरवरी तक सभी 10 लोगों की मौत हो गई। बाद में पता चला कि कच्ची का अवैध कारोबारी अरविंद उर्फ छेदी है। पुलिस ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की पर वह फरार हो गया। आज वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.