Move to Jagran APP

मुख्य आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवरिया : गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Apr 2018 05:48 PM (IST)Updated: Sat, 07 Apr 2018 05:48 PM (IST)
मुख्य आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्य आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोरखपुर : देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपित को पुलिस ने शनिवार को रामपुर चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया। जबकि फरार चल रहे दो आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लेने का दावा कर रही है। उधर पूछताछ में मुख्य आरोपित ने हत्या की घटना से इन्कार करते हुए दुष्कर्म की घटना को कबूल किया है। पुलिस जांच के बाद ही कुछ भी कहने की बात कह रही है।

loksabha election banner

गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ एक युवक ने 29 मार्च को घर में घुसकर दुष्कर्म कर दिया। लुधियाना में रह रहे पीड़िता के पिता को इसकी भनक लगी तो उसने 31 मार्च को पुलिस को तहरीर दे दी, लेकिन पुलिस कार्रवाई करने की बजाय मामले को ठंडे बस्ते में डालने में जुटी रही। गुरुवार की सुबह परिवार के सभी सदस्य गेहूं काटने के लिए गए थे। पीड़िता घर पहुंची तो पिता का शव फंदे से लटकता देख परेशान हो गई। इस मामले में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित अर्जुन को मुख्य आरोपित बनाते हुए मुन्ना व पन्नेलाल के खिलाफ भी हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। रामपुर चौराहा के समीप से पुलिस ने मुख्य आरोपित अर्जुन को शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिसिया पूछताछ में उसने युवती के साथ दुष्कर्म करने तथा लोवर व अंडरवियर उसके घर ही छूट जाने की बात तो कबूल कर ली, लेकिन हत्या करने की घटना से इंकार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक परमाशंकर यादव ने कहा कि छानबीन की जा रही है। मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जल्द ही अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.