Move to Jagran APP

विवाह की पहली ही रात में दूल्हन ने जहर खाकर दे दी जान, जानें-क्या था राज

प्रेमी-प्रेमिका की बाकायदा शादी हुई। बरात गई। मायके से ससुराल पहुंची दूल्हन ने पहली ही रात में जहर खाकर जान दे दी। परिजन हैरान हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Jun 2019 10:28 AM (IST)Updated: Sat, 29 Jun 2019 06:23 AM (IST)
विवाह की पहली ही रात में दूल्हन ने जहर खाकर दे दी जान, जानें-क्या था राज
विवाह की पहली ही रात में दूल्हन ने जहर खाकर दे दी जान, जानें-क्या था राज

गोरखपुर, जेएनएन। सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा कर पति के साथ सात फेरे ली। मंगलवार की सुबह मायके से विदा होकर ससुराल पहुंची, रात होते ही उसकी हालत बिगड़ गई और जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बिना ककन छूटे ही इस दुनिया को उसने हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। हाथों में मेंहदी रचाई विवाहिता के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। अब मायके पक्ष ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगा रहा है तो विवाहिता का पति जहर खाकर जान देने की बात कह रहा है। मामला देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के गढ़वा खास का है।

loksabha election banner

गढ़वा खास निवासी अजीत कुमार की बरात सोमवार की रात मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ाडाड मनिहर गई। दूल्हन बनी प्रतिमा द्वारपूजा के बाद जयमाल में हिस्सा ली और फिर देर रात पति अजीत के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे ली। मंगलवार की सुबह प्रतिमा पति अजीत के साथ ससुराल गढ़वा खास पहुंची। चंद घंटे बाद रात को लगभग ग्यारह बजे प्रतिमा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। अजीत परिजनों को इसकी जानकारी देने के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार ले गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अजीत का कहना है कि प्रतिमा मेरे पास थी। अचानक उसके हाथ में दर्द होने लगा। प्रतिमा ने बताया कि उसने जहरीला पदार्थ खा ली है। वह जहर क्यों खाई, यह बात उसने हमें नहीं बताते समय वह अचेत हो गई, जबकि मृतका के भाई मिथिलेश ससुरालियों पर मारने का आरोप लगा रहा है। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह गौर ने कहा कि तहरीर नहीं आई है। दोनों के बीच पांच साल से चल रहा था प्रेम, एक-दूसरे से शादी की थी उनकी जिद

अपने मन-माफिक शादी तय होने के बाद प्रतिमा काफी खुश थी, सहेलियों से हाथों पर मेंहदी रचाई और दरवाजे पर बरात पहुंची तो वह खुद भी अपने चहेते दूल्हे को देखने दरवाजे तक बढ़ गई। सात फेरे ली और चेहरे पर मुस्कान लिए ससुराल को विदा हुई। उसका प्रेमी उसे पति के रूप में मिला तो वह काफी खुश थी। आखिर ऐसा क्या हुआ कि ससुराल पहुंचने के चंद घंटों बाद उसे इस दुनिया से हमेशा के लिए विदा होना पड़ा? यह बात किसी के भी समझ से परे है? प्रतिमा की मौत की गुत्थी भी सुलझाना आसान नहीं दिख रहा।

बहनोई की चचेरी बहन भी प्रतिमा

जानकारी के मुताबिक गढ़वा खास निवासी अजीत की बहन रिकू की शादी प्रतिमा के चचेरे भाई से हुई है। रिकू के घर आते-जाते अजीत का रिकू के रिश्ते की ननद प्रतिमा से संबंध हो गया और दोनों प्रेम करने लगे। दोनों एक-दूसरे से शादी करने की बात कहने लगे। प्रतिमा परिजनों ने साफ कह दी थी कि जब भी शादी करेगी तो अजीत से ही करेगी। परिजन तीन साल तक उसे समझाते रहे, बाद में छह माह पहले अजीत व प्रतिमा की शादी तय हो गई। इसके बाद प्रतिमा की खरीदारी करने से लेकर हर कार्य अजीत ही कराता था। शादी हुई तो दोनों खुश थे, आखिर चंद घंटे में ऐसा क्या हो गया कि प्रतिमा ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया? अगर पति की ही बातों को सही मानें तो जब प्रेमी के साथ उसकी शादी हो गई तो वह जहरीला पदार्थ क्यों खाई? कहीं कोई विवाद तो नहीं हो गया। फिलहाल इसका पर्दाफाश तो अब पुलिस की जांच से ही हो सकेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.