Move to Jagran APP

महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा, राम मंदिर निर्माण की हर संभावना के साथ है भाजपा

भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि भाजपा अयोध्‍या में राम मंदिर बनाने की पक्षधर है और इसके लिए वह हर संभावना के साथ है। प्रदेश अध्‍यक्ष गोरखपुर मे मीडिया से मुखातिब थे।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Thu, 29 Nov 2018 05:43 PM (IST)Updated: Fri, 30 Nov 2018 10:10 AM (IST)
महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा, राम मंदिर निर्माण की हर संभावना के साथ है भाजपा
महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा, राम मंदिर निर्माण की हर संभावना के साथ है भाजपा

गोरखपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि पार्टी राम मंदिर निर्माण का समर्थन करती है और पार्टी मंदिर निर्माण की हर संभावना के साथ है। पार्टी ने 1989 में हिमाचल में संपन्न राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राम मंदिर के पक्ष में प्रस्ताव पारित किया था और आज भी उसी पर कायम है। मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में है, उम्मीद है कि जनवरी में फैसला पक्ष में आएगा। मंदिर तो हर हाल में बनेगा।

loksabha election banner

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष गुरुवार को गोरखपुर क्लब में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने राम मंदिर पर कभी चुनाव नहीं लड़ा, विकास सदा से हमारा मुद्दा रहा है।

इसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा संसद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष ने राजस्थान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भगवान हनुमान को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि उनके बयान को पूरे संदर्भ में देखना चाहिए। उनके बयान को टुकड़ों में देखा जा रहा है। रामायण के जरिए उन्होंने हनुमान को सभी को जोडऩे वाला बताया था। गोत्र की चिंता करने वाले कुछ लोग उसमें भी जाति व गोत्र ढूंढऩे लगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा बताए गए अपने गोत्र पर टिप्पणी करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अपने देश में गोत्र की परंपरा पुरुष परंपरा पर चलती है। यदि उनके बाबा के आधार पर देखेंगे तो उनका कोई गोत्र ही नहीं। महिला पक्ष में जाते हैं तो उनकी माता सोनिया के अनुसार उनका गोत्र 'इटलस' होना चाहिए।

आरक्षण के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि वर्तमान में जिन जातियों को आरक्षण मिल रहा है, उसे कायम रखते हुए इन जातियों के उन तबकों को भी आरक्षण का लाभ दिया जाए, जिन्हें अब तक नहीं मिल पाया। इस संबंध में एक कमेटी बनाई गई थी, जिसकी रिपोर्ट भी आ चुकी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर पार्टी द्वारा कई अभियान चलाए जा रहे हैं। बूथ समिति अभिनंदन और कमल संदेश यात्रा के बाद गांधी जयंती की 150वीं जयंती के अवसर पर एक से 15 दिसंबर तक प्रत्येक विधानसभा में 150 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दूसरी पार्टियां चाहे जितना गठबंधन कर लें, हम जनबंधन करेंगे और 2019 में औैर ज्यादा सीटों पर जीतेंगे। उन्होंने एक देश, एक चुनाव की महत्ता बताई।

कार्यक्रम को भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने भी संबोधित किया। विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं ने सवाल भी पूछे। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर, प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह  क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, क्षेत्रीय मंत्री विश्वजितांशु सिंह आशु, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय बड़े के अलावा ब्रजेश राम त्रिपाठी, रमेश सिंह, गिरिजेश पाल, राहुल तिवारी आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.