माफिया डान सुनील राठी का भाई देवरिया जेल में शिफ्ट
माफिया डान मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या करने के आरोपित कुख्यात बदमाश सुनील राठी के भाई को देवरिया जेल में शिफ्अ किया गया है
गोरखपुर: माफिया डान मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या करने के आरोपित कुख्यात बदमाश सुनील राठी के भाई अरविंद राठी को बागपत जेल से देवरिया जनपद की जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। शातिर बदमाश के जेल पहुंचते ही अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए हैं। जेल में बंद बाहुबली अतीक अहमद की मौजूदगी ऊपर से अरविंद राठी के जेल में शिफ्ट होना किसी के गले नहीं उतर रहा है। जेल के अंदर एक बार फिर गैंगवार की आशका
बढ़ने की संभावना है। सुरक्षा के लिहाज से देवरिया अतिसंवेदनशील मानी जा रही है। ऊपर से बाहुबली बंदियों ने जेल पर कब्जा जमा रखा है। उनके पास से मोबाइल, चाकू, पेन ड्राइव, नशीला पदार्थ बरामद हो चुका है। वेबस जेल व जिला प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है। अरविंद राठी को अलग से एक सेल में रखने की संभावना जताई जा रही है। जेल अधीक्षक दिलीप पाडेय का कहना है कि अरविंद अभी जेल पहुंचा है। सेल का
आवंटन नहीं हुआ है। यह स्थानान्तरण प्रशासनिक आधार पर हुआ है। दो सितंबर 2016 को अरविंद राठी को पहले भी देवरिया जेल में शिफ्ट किया गया था। 18 जुलाई 2017 को उसे प्रशासनिक आधार पर बागपत जेल भेजा गया था। उसके बाद से वह देवरिया जेल नहीं आया था। बागपत जेल में अपने भाई सुनील राठी के साथ आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। इस बीच जेल में माफिया डान मुन्ना बजरंगी की हत्या कर दी गई थी। जिसमें सुनील राठी
का नाम सामने आया। सुनील को फतेहपुर जेल भेजा गया तो उसके भाई को देवरिया जेल शिफ्ट किया गया है। अरविंद के ऊपर भी जानलेवा हमले की संभावना है, क्योंकि बजरंगी के कई शूटर देवरिया जेल में रह चुके हैं। पूर्वाचल में उसकी काफी पैठ रही है।