विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Love Jihad: मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर शादी का झांसा दे किया दुष्कर्म, युवती का कराया धर्म परिवर्तन

By Pragati ChandEdited By:
Published: Fri, 10 Jun 2022 02:45 PM (IST)

गोरखपुर के युवक ने आंध्रप्रदेश की युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। शादी के बाद युवती से साढ़े ...और पढ़ें

मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर शादी का झांसा दे किया दुष्कर्म। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर शादी का झांसा दे किया दुष्कर्म। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गोरखपुर, जागरण टीम। गोरखपुर का एक युवक आंध्रप्रदेश की एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। शादी के बाद उसने उसका धर्म परिवर्तन भी करवाया और चकमा देकर वह उससे 12.5 लाख रुपये व उसके कीमती जेवरात लूट लाया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपित व कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के कुनवार के राजेश उर्फ हबीबुल्लाह खान व उसकी पत्नी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने हबीबुल्लाह को गिरफ्तार करके जेल भी भेज दिया है।

ये है मामला: आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम निवासिनी एक महिला ने आरोप लगाया कि वह पिछले वर्ष 29 सितंबर को अपने पति हबीबुल्लाह खान को खोजते हुए कैंपियरगंज थाने पर पहुंची थी। उसने बताया कि हबीबुल्लाह खान ने विशाखापट्टनम में उससे राजेश बनकर शादी की। शादी के बाद उसकी असलियत सामने आई तो उसने उसका धर्म परिवर्तन करा दिया।

घर बनवाने के नाम पर लूटे पैसे: शादी के चार साल बाद उसने घर बनवाने के नाम पर उससे साढ़े 12 लाख रुपये व कुछ कीमती जेवरात ले लिए। कुछ माह पूर्व वह कुनवार आया है और तब से उसका मोबाइल बंद है। किसी तरह से वह उसके घर पहुंची तो पता चला कि उसका पति तो पहले से शादीशुदा है। उसने पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस के समक्ष हुई पंचायत में यह निर्णय लिया गया कि आरोपित जब तक उसके रुपये व गहने नहीं दे देगा, महिला उसके घर एक कमरे में रहेगी।

महिला का आरोप है कि हबीबुल्लाह ने उसे धमकाया और स्वजन के सामने तीन बार तलाक बोलकर उसे तलाक दे दिया। बीते 30 सितंबर को उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। बाद में हबीबुल्लाह व उसकी पहली पत्नी ने उसे मारा पीटा और हत्या की धमकी देकर उसे घर से निकाल दिया। बाद में पीड़िता ने न्यायालय से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया है।