Move to Jagran APP

बोले लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला, समर्थ भारत के लिए आत्मनिर्भरता जरूरी Gorakhpur News

भारत किसी भी तरह की चुनौती का सामना करने में समर्थ है। यह हमारी शक्ति है कि जब कोई भी चुनौती आती है तो हम उसका सामूहिक रूप से मुकाबला करने का सामर्थ्य और शक्ति रखते हैं। समर्थ भारत हमें अगर बनाना है तो आत्मनिर्भर बनाना होगा।

By Rahul SrivastavaEdited By: Published: Sun, 21 Feb 2021 10:30 AM (IST)Updated: Sun, 21 Feb 2021 10:30 AM (IST)
बोले लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला, समर्थ भारत के लिए आत्मनिर्भरता जरूरी Gorakhpur News
बस्ती महोत्सव को संबोधित करते लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला।

गोरखपुर, जेएनएन : भारत किसी भी तरह की चुनौती का सामना करने में समर्थ है। यह हमारी शक्ति है कि जब कोई भी चुनौती आती है तो हम उसका सामूहिक रूप से मुकाबला करने का सामर्थ्य और शक्ति रखते हैं। हम यह कह सकते है कि समर्थ भारत अगर हमें बनाना है तो आत्मनिर्भर बनाना होगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला यहां शनिवार को शास्त्री चौक पर सौ फीट लंबे राष्ट्रीय ध्वज का उद्घाटन करने के बाद अटल बिहारी बाजपेयी आडिटोरियम परिसर में आयोजित बस्ती महोत्सव को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

समृद्ध विरासत को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच देने की आवश्यकता

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश के किसान, मजदूर और जवान की इच्छा हमेशा राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने की रहती है। हमारी समृद्ध विरासत को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच देने की आवश्यकता है। ऐसे में महोत्सव की निरंतरता बनी रहनी चाहिए। कहा कि हमारी कोशिश है कि लोकतंत्र के अंदर लोगों का विश्वास बना रहे, इस नाते सांसद को अपनी जनता के प्रति और जवाबदेह बनना चाहिए ताकि जन इच्छा और जन आकांक्षाओं को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि उस समय जब हम विचार करते थे कि बिना विदेशों के कच्चे माल की आपूर्ति  कैसे होगी। भारत की सामाजिक व आर्थिक व्यवस्था कुछ कमजोर भले ही थोड़ी देर के लिए हुई, लेकिन हमने मोदी के नेतृत्व में इसे एक अवसर के रूप में लिया।

सबसे ज्‍यादा सफलतापूर्वक चुनौतियों का किया सामना

लोकसभा अध्‍यक्ष ने कहा कि हमने दुनिया में सबसे ज्‍यादा सफलतापूर्वक इन चुनौतियों का सामना किया। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल में ऐसा लगने लगा था कि अगर अन्य देशों से कच्चा माल या तैयार (फिनिश) माल नहीं मिलेगा तो भारत में उत्पाद नहीं बन पाएंगे, लेकिन इतने कम समय के अंदर ही हमने उन सब चीजों में परिवर्तन करने का काम किया। यह विचार से होता है, संकल्प से होता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.