Highlights Coronavirus Gorakhpur News: गोरखपुर में एक की मौत, 95 नए मरीज मिले
Gorakhpur Coronavirus Updates 4 August गोरखपुर में कोरोना संक्रमण से एक की मौत हो गई जबकि 95 नए मरीज मिले हैं।
गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर में कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत हो गई। हड़हवा फाटक निवासी 38 वर्षीय नूर अख्तर 30 जुलाई को बाबा राघव दास (बीआरडी) में भर्ती हुई थीं। सोमवार की देर रात उनकी मौत हो गई। वह कोरेाना के साथ ही किडनी की बीमारी से पीड़ित थीं। इसके अलावा मंगलवार को कोरोना संक्रमण के कुल 511 नमूनों की जांच हुई। 416 निगेटिव व 95 में संक्रमण की पुष्टि हुई। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2714 हो गई है। 60 की मौत हो चुकी है। 965 ठीक होकर घर जा चुके हैं। 1689 मरीजों का इलाज चल रहा है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने इसकी पुष्टि की।
उधर, मंगलवार को संत कबीरनगर के 520 सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें 500 निगेटिव और चार पुलिस कर्मी समेत 20 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इस दिन 40 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 1,117 हो गई है। पुलिस लाइन-खलीलाबाद के तीन व महुली थाने के एक कुल चार पुलिस कर्मी जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। ब्लाकवार आंकड़ों पर नजर डालने पर पाएंगे कि इस जनपद में सर्वाधिक मेंहदावल में आठ, खलीलाबाद में पांच, नाथनगर में तीन तथा सेमरियावां व बघौली ब्लाक में दो-दो कुल 20 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इस दिन 40 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। अब तक 28,274 स्वाब के सैंपल की जांच हो चुकी है। इसमें 23,919 निगेटिव और 1,117 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। अब तक दस लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जबकि 737 पाॅजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। वर्तमान में 370 पाॅजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मोहन झा ने यह जानकारी दी है।
भाजपा सांसद पंकज चौधरी भी कोरोना पाॅजिटिव
महराजगंज के सांसद पंकज चौधरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शुरुआती लक्षण मिलने के बाद उनके द्वारा जांच कराई गई। उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उनकी पत्नी व बेटी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव है। वर्तमान समय में तीनों लोग दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर होम क्वारंटाइन हैं। सांसद ने स्वयं अपने टि्वटर अकाउंट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीते दिनों जितने भी लोग उनके संपर्क में आए हैं वह लोग अपनी जांच करा लें।
बताते चलें कि बीते दिनों सांसद द्वारा पार्टी के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया गया था। सीएमओ एके श्रीवास्तव ने कहा कि सांसद के कोरोना पॉजिटिव आने की सूचना है। मंगलवार को उनके आवास को सैनिटाइज कराया जाएगा।
कोरोना मीटर : महराजगंज
कुल केस/24 घंटे में- 865/25
सक्रिय केस/24 घंटे में-411/25
स्वस्थ हुए/24 घंटे में-446/12
कुल मौतें /24 घंटे में- 8/शून्य
कुल टेस्ट/24 घंटे में- 18093/106