Move to Jagran APP

Coronavirus Gorakhpur News Updates: गोरखपुर में कोरोना के 18 नए केस, 361 हुई संक्रमितों की संख्या

Live Coronavirus Gorakhpur News Updates 1 July 2020 गोरखपुर और बस्‍ती मंडल में कोरोना वायरस की खबरों को देखने के लिए बने रहें हमारे साथ।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Wed, 01 Jul 2020 10:25 AM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2020 11:06 PM (IST)
Coronavirus Gorakhpur News Updates: गोरखपुर में कोरोना के 18 नए केस,  361 हुई संक्रमितों की संख्या
Coronavirus Gorakhpur News Updates: गोरखपुर में कोरोना के 18 नए केस, 361 हुई संक्रमितों की संख्या

गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर में बुधवार को कोरोना संक्रमण के कुल 148 नमूनों की जांच हुई। इसमें से 130 निगेटिव व  रेलवे अस्पताल के एक कर्मचारी व राजकीय महिला शरणालय की एक युवती सहित 18 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें गगहा के छह, शहर के पांच, पिपरौली के तीन, सरदार नगर के दो, खजनी व जंगल कौड़िया के एक-एक व्यक्ति शामिल है। अब जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 361 हो गई है। इसमें से 13 की मौत हो चुकी है। जबकि 241 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 107 का इलाज चल रहा है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमितों के इलाके सील कर दिए गए हैं। सैनिटाइजेशन किया जा रहा है।

loksabha election banner

 देवरिया में सात और लोग कोरोना की चपेट में, अब तक 224 संक्रमित

देवरिया जनपद में कोरोना वायरस की रिपोर्ट बुधवार की सुबह बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से आई। सभी रिपोर्ट पाजीटिव है। देवरिया में पॉजिटिव की संख्या बढ़कर अब 224 हो गई है। कोरोना से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ आलोक पांडेय ने कहा कि सात की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी रुद्रपुर, सलेमपुर क्षेत्र के रहने वाले है। गावो में निरोधात्मक कार्य कराने के साथ ही सभी को भर्ती के लिए कोविड अस्पताल सेंट्रल एकेडमी ले आया जा रहा है।

सिद्धार्थनगर व संत कबीरनगर में 12 नए केस मिले

सिद्धार्थनगर जिले में बुधवार को छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें डुमरियागंज कस्बे में तीन लोग संक्रमित हुए हैं। 27 व 35 वर्षीय युवक मरीज के संपर्क में आने पर पॉजिटिव हुए। एक 60 वर्षीय व्यक्ति कुछ दिन पहले मुंबई से वापस घर आया था। भनवापुर ब्लाक के पिपरा गोसाई में एक 40 वर्ष की महिला व 24 वर्षीय युवा संक्रमित पाए गए हैं। एक पॉजिटिव इटवा ब्लाक के सेहरी गांव का 31 वर्षीय युवक है। वह कुछ दिन पहले मुम्बई से आया था। बुखार, खांसी  की समस्या होने पर जांच में पॉजिटिव मिला। सीएमओ डॉ सीमा राय ने बताया कि कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने से डुमरियागंज में तीन लोग पॉजिटिव हुए है। इटवा ब्लाक के सेहरी निवासी 31 वर्षीय युवक दिन पहले मुम्बई से वापस आया था। सर्दी,खांसी की शिकायत पर कराई गई जांच में पॉजिटिव मिला।सीएमओ डॉक्टर राय ने बताया कि 247 की रिपोर्ट आई है, जिसमें 241 निगेटिव और छह पॉजिटिव हैं। कुल पाजिटिव की संख्या 259 है, जिसमें 191 ठीक हो चुके हैं। 10 की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 58 हैं। अब तक 7963 लोगों की जांच हो चुकी है। जिनमें 7446 लोग निगेटिव मिले हैं।

संत कबीरनगर में 240 हुई संक्रमितों की संख्‍या

संत कबीरनगर में भी छह लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर अब 240 हो गई है। जनपद के नाथनगर ब्लाक के दो पुरुष और बेलहरकलां ब्लाक के चार पुरुष कुल छह लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इसमें से नाथनगर ब्लाक का एक व्यक्ति कुछ दिन पहले दिल्ली से आया था। तबीयत खराब होने पर परिवार के सदस्य इन्हें बस्ती जनपद के कैली हास्पिटल में ले गए थे। जांच होने पर ये कोरोना पॉजिटिव निकले। ये इसी हास्पिटल में कोरोना एल टू वार्ड में भर्ती हैं। इसलिए इनको छोड़कर शेष पांच पाॅजिटिव मरीजों को सेंट थामस इंटर कालेज-खलीलाबाद के कोरोना एल वन वार्ड में भर्ती किया जाएगा। अब तक 8,031 स्वाब के सैंपल की जांच कराई गई है। इसमें 6,754 निगेटिव और 240 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। अब तक सात लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जबकि कोरोना वार्ड में भर्ती 173 पाॅजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मोहन झा ने यह जानकारी दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.