योगी पर अमर्यादित टिप्पणी से नाराज हियुवा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला
कांग्रेस के प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अमर्यादित टिप्पणी कर दी थी। उसी के खिलाफ हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने ऐसा कार्य किया।
गोरखपुर,(जेएनएन)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सूरजेवाला की अमर्यादित टिप्पणी से ¨हदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। विरोध में ¨हदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के गोला रोड पर कांग्रेस प्रवक्ता का पुतला फूंका और नारेबाजी की।
हियुवा के जिला महामंत्री हृदयनारायण पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ता पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए गोला रोड पर पहुंचे और पुतला दहन किया। पुतला दहन के बाद जिला महामंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सूरजेवाला ने गलत कार्य किया है। राजनीति में यदि वह हाशिए पर आ गए हैं तो वह अपने नेताओं पर अमर्यादित टिप्पणी करें। कांग्रेस पार्टी में कोई ऐसा नेता नहीं है जो मर्यादा में रहकर बात करें। यह उन्हीं का संस्कार है। ¨हदू युवा वाहिनी ऐसे नेताओं की भर्त्सना करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों को अपने अमर्यादित भाषा पर सुधार करने की जरूरत है। बेलगाम नेताओं के कारण के ही आज कांग्रेस की यह दुर्गति हो रही है। उनके नेताओं और उनकी पार्टी की उत्तर प्रदेश में कोई अहमियत ही नहीं रह गई है। जनता ने इनकी इसी अमयार्दित टिप्पणी के कारण इन्हें इनकी औकात बता दी है। फिर भी इनकी समझ में यह बात नहीं आ रही है। वक्ताओं ने कहा कि योगी जैसा नेता बनने के लिए कांग्रेस को सदियों तक इंतजार करना पड़ेगा। उनके जितने नेता है सभी पर कुछ न कुछ आरोप है। जनता में कांग्रेस की छवि ही खराब हो गई है। पहले वह अपनी छवि सुधारें तब टिप्पणी करें।
इस अवसर पर नगर संयोजक विक्की ¨हदू, अध्यक्ष मदन सोनी, महामंत्री सतीश उमर, विनय जायसवाल, कमलेश वर्मा, आलोक कसेरा, अनिकेत, शुभम, हनी मद्धेशिया, संदीप विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।