Move to Jagran APP

गोरखपुर में 217 लेखपालों को सर्विस ब्रेक का नोटिस Gorakhpur News

अब जितने दिन लेखपाल हड़ताल पर रहेंगे उतने दिन का वेतन नहीं मिलेगा। साथ ही लेखपालों की सर्विस भी उतने दिन की ब्रेक मानी जाएगी।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Fri, 20 Dec 2019 09:10 AM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2019 11:16 AM (IST)
गोरखपुर में 217 लेखपालों को सर्विस ब्रेक का नोटिस Gorakhpur News
गोरखपुर में 217 लेखपालों को सर्विस ब्रेक का नोटिस Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। लेखपालों पर एस्मा लगने के बाद जिला प्रशासन ने अब सख्ती शुरू कर दी है। लेखपाल संघ के पदाधिकारियों समेत 217 लेखपालों को सर्विस ब्रेक की नोटिस जारी कर दी गई है। इसके लिए काम नहीं तो भुगतान नहीं का फार्मूला अपनाया गया है। मतलब अब जितने दिन लेखपाल हड़ताल पर रहेंगे उतने दिन का वेतन नहीं मिलेगा। साथ ही लेखपालों की सर्विस भी उतने दिन की ब्रेक मानी जाएगी। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि लेखपालों को काम पर लौटने का निर्देश दिया गया है। आदेश की अवहेलना करने वाले लेखपालों पर कार्रवाई तय है।

loksabha election banner

आठ सूत्री मांगों को लेकर कर रहे आंदोलन

लेखपाल संघ का नगर निगम स्थित रानी लक्ष्मी बाई पार्क में धरना जारी रहा। संघ के जिलाध्यक्ष नीलकंठधर दुबे ने कहा कि उप्र लेखपाल संघ के प्रांतीय निर्देश पर 75 जनपदों की 350 तहसीलों के लेखपाल आठ सूत्रीय मांगों को लेकर शासकीय कार्यों का बहिष्कार कर तहसील मुख्यालयों पर धरना दे रहे हैं। कहा कि जब सरकार से और कुछ नहीं हुआ तो संघ के प्रदेश अध्यक्ष को ही बर्खास्त कर दिया। संघ सरकार की दमनात्मक कार्रवाई से नहीं डरेगा। मांगे पूरी होने तक आंदोलन करते रहेंगे। सरकार बर्खास्त भी कर दे तो अब पीछे नहीं हटेंगे। लेखपालों के बेमियादी कार्य बहिष्कार और हड़ताल से लंबित आवेदनों की संख्या बढ़ती जा रही है।

16 हजार आवेदन फंसे

आय, जाति और निवास के लगभग 16 हजार आवेदन फंस गए हैं। इसमें सात हजार से अधिक आवेदन सिर्फ आय प्रमाणपत्र के ही हैं। लेखपालों के आंदोलन के समर्थन में राजस्व संग्रह अमीन संघ के अध्यक्ष पृथ्वीनाथ गुप्त, उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के अध्यक्ष जगदीश पांडेय, प्रांतीय विद्युत मजदूर संगठन के अध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव ने लेखपाल संघ को अपना समर्थन पत्र सौंपा है। धरनास्थल पर संतोष राय, ओमप्रकाश यादव, नमन कुमार, नागेंद्र दुबे, योगेंद्र यादव, रामदयाल, मो.जावेद खान समेत बड़ी संख्या में लेखपाल उपस्थित थे।

कार्य नहीं तो वेतन नहीं

मुख्य राजस्व अधिकारी चंद्रशेखर मिश्रा का कहना है कि 217 लेखपालों को सर्विस ब्रेक की नोटिस जारी कर दी गई है। लेखपालों ने जितने दिन कार्य बहिष्कार किया है उतने का दिन का वेतन नहीं मिलेगा। इसके साथ ही उतने दिन की सर्विस भी ब्रेक मानी जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.