Move to Jagran APP

जानें, रेलवे ने मात्र 13 किमी दूरी कम कर कैसे बचा लिए तीन घंटे Gorakhpur News

गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस छह जनवरी से यशवंतपुर की जगह येल्हंका स्टेशन तक ही चलेगी। येल्हंका स्टेशन यशवंतपुर से महज 13 किमी पहले है लेकिन ट्रेन साढ़े तीन घंटे पहले ही पहुंच जाएगी।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 12:52 PM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 02:00 PM (IST)
जानें, रेलवे ने मात्र 13 किमी दूरी कम कर कैसे बचा लिए तीन घंटे Gorakhpur News
जानें, रेलवे ने मात्र 13 किमी दूरी कम कर कैसे बचा लिए तीन घंटे Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। नए साल में यशवंतपुर (बेंगलुरु) जाने वाले यात्रियों को नई सौगात मिलेगी। 15015 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस छह जनवरी से यशवंतपुर की जगह येल्हंका स्टेशन तक ही चलेगी। येल्हंका स्टेशन यशवंतपुर से महज 13 किमी पहले है, लेकिन ट्रेन साढ़े तीन घंटे पहले ही पहुंच जाएगी। यानी, समय की बचत होगी।

loksabha election banner

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार 15015-15016 गोरखपुर-यशवंतपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस के वर्तमान समय में परिवर्तन किया गया है। गोरखपुर से बनकर चलने वाली 15015 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस छह जनवरी से येल्हंका में ही टर्मिनेट होगी। यह ट्रेन गोरखपुर से पूर्व निर्धारित समय सुबह 6.35 बजे से रवाना होगी। परिवर्तित समय के अनुसार यह ट्रेन दूसरे दिन वल्लारशाह से सुबह 9.05 बजे चलकर तीसरे दिन 6.15 बजे येल्हंका पहुंचेगी।

यहां जान ले कि यह ट्रेन सुबह 9.45 बजे यशवंतपुर पहुंचती है। वापसी यात्रा में 15016 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस नौ जनवरी से येल्हंका से सुबह 7.45 बजे से रवाना होकर तीसरे दिन दोपहर 1.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। येल्हंका से गोरखपुर के बीच पडऩे वाले शेष स्टेशनों के समय पूर्ववत रहेंगे। यानी वापसी के समय में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। दरअसल, इस ट्रेन की रफ्तार नागपुर तक ठीक रहती है, लेकिन चंदरपुर से आगे लगभग एक हजार किमी की दूरी तय करने में इस ट्रेन को 25 घंटे लग जाते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन के समय और ठहराव में परिवर्तन किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.